Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Card
विज्ञापन

Radhika- Anant की शादी का कार्ड लीक, 3 दिन होगा जश्न; फॉलो करना होगा खास ड्रेस कोड

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Card: अनंत और राधिका की शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों किस दिन सात फेरे लेंगे और फंक्शन्स में मेहमानों को क्या पहनना होगा? सारी डिटेल्स अब इस रिपोर्ट में आपको मिलने वाली है। चलिए जानते हैं शादी कब और कहां है।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Card: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी का कार्ड सामने आ गया है। कितने दिन और कब कौन- सा जश्न होगा और मेहमानों को क्या-क्या करना है अब सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। सबसे पहले तो बता दें, ये शादी विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही होगी। मुंबई में ही अनंत और राधिका की शादी होने वाली है। साथ ही अब इनकी वेडिंग डेट भी सामने आ गई है। अब ग्रैंड वेडिंग की एक-एक डिटेल रेड और गोल्डन कार्ड में मौजूद है। 12 से 14 जुलाई यानी 3 दिन तक इनकी शादी का जश्न चलने वाला है।

12 जुलाई को कपल 7 फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएगा। इनकी शादी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस शादी के लिए ड्रेस कोड ट्रेडिशनल रखा गया है। अगले दिन शुभ आशीर्वाद का फंक्शन होगा जहां क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही मौजूद होंगे। 13 जुलाई को होने वाले इस फंक्शन में सभी मेहमान कपल को आशीर्वाद देने इंडियन फॉर्मल कपड़ों में आने वाले हैं। आखिरी दिन यानी 14 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है और इसका ड्रेस कोड इंडियन चीक रखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ