Alon Musk Starlink

Video: एलन मस्क का इंटरनेट JIO और Airtel से कितना अलग? 5 प्वॉइंट्स में समझें

सैटेलाइट इंटरनेट के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारलिंक प्रोजेक्ट पिछले कुछ समय में तेजी से उभर कर सामने आया है। स्टारलिंक ने कई देशों में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू भी कर दी है। जानिए भारत में मस्क के Starlink का कैसे फायदा होगा?

Video: भारत के गांवों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचने वाला है, क्योंकि देश में जल्द ही एलन मस्क की कंपनी सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने वाली है। सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट Low Earth Orbit (LEO) सैटेलाइट्स के इस्तेमाल से हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी देने का काम करता है। सबसे पहले आपको यह समझना है कि यह प्रोजेक्ट है क्या है? इससे कैसे आपका इंटरनेट बदल जाएगा? इसके अलावा, इस वीडियो के जरिए 5 प्वाइंट्स में समझिए यह सर्विस JIO और Airtel से कितनी अलग होगी।

भारत में टेलीकॉम कस्टमर्स को बहुत जल्द एलन मस्क की कंपनी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा देने वाली है। भारती एयरटेल के बाद अब Jio Platforms Limited (JPL) ने SpaceX के साथ साझेदारी की है। जिसके तहत भारत में कस्टमर्स को Starlink की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।

कम समय में हाई स्पीड कैसे?

यह सैटेलाइट 35,786 किमी पर हाई अर्थ ऑर्बिट धरती के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इसकी दूरी ज्यादा होने की वजह से डेटा सैटेलाइट तक जाने और वापस आने में बहुत वक्त लग जाता है। वहीं, स्टारलिंक की बात जाए, तो इसके पास करीब 7000 सैटेलाइट हैं, जो कि जमीन के बहुत पास (लगभग 550 किमी) हैं। जिसकी वजह से धरती का चक्कर लगाने में उनको कम समय लगता है।

कितनी होती है स्पीड?

स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस में जो डेटा स्पीड 50Mbps से लेकर 250Mbps तक की हो सकती है। इसमें अपलोड स्पीड की बात करें तो ये 40Mbps तक होगी। इसके अलावा, स्टारलिंक कुछ प्रीमियम पैक्स में यूजर्स को 500Mbps तक की इंटरनेट सर्विस देने में भी सक्षम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ