Alia Bhatt Kareena Kapoor

अंग्रेजी में फेल हुईं Alia और Kareena, सिंपल सवाल का जवाब न देकर Kapoor लेडीज ने कटवाई नाक

करीना कपूर और आलिया भट्ट अंग्रेजी में कितनी भी बात कर लें, लेकिन अब एक सवाल के बाद दोनों मजाक बनकर रह गई हैं। सिंपल से सवाल पर दोनों दंग रह गईं।

आलिया भट्ट और करीना कपूर खान यूं तो खिटपिट अंग्रेजी बोलती हैं, लेकिन अंग्रेजी के एक सवाल पर दोनों ननद-भाभी फेल हो गईं। अब इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही एक आसान से सवाल का जवाब देने में नाकामयाब रहीं और ये देखकर ट्रोलर्स इनके पीछे पड़ गए। दरअसल, पहले करीना से पूछा गया कि अंग्रेजी अल्फाबेट्स में कितने कोंसोनेंट्स होते हैं? इसका जवाब देने से पहले ही बेबो के चेहरे का रंग उड़ गया और वो बोलीं, ‘मुझे नहीं पता, शायद 9-10 होते होंगे।’

विज्ञापन

सिर्फ करीना ही नहीं उनकी भाभी आलिया भट्ट भी इस सवाल में बुरी तरह से फंस गईं। आलिया भट्ट के जवाब के बाद लोगों ने उनके IQ लेवल का मजाक उड़ाया है। आलिया ने इस सवाल का जवाब देते हुए खुद को फिर से ट्रोल करवा लिया। उन्होंने कहा, ‘हे भगवान, कुछ 20।’ अब इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इन कपूर लेडीज को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘A से आलिया और B से बेवकूफ।’ तो किसी ने ताना मारते हुए कहा, ‘अंग्रेजी किताब पढ़ने वाले नवाब की बेगम।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ