
'सबसे ज्यादा माफिया BJP में हैं', अखिलेश यादव ने गिनाए जिलों के नाम
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Akhilesh Yadav on Mafia in UP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को न्यूज 24 के कार्यक्रम ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ के मेहमान बने। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। अखिलेश यादव से पूछा गया कि बीजेपी आरोप लगाती है कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी माफिया बनाते हैं।
इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा- जिस ब्रजेश पाठक ने ये बात कही है, वे खुद माफिया रह चुके हैं। आप पुराने अखबार उठाकर देख लीजिए। अखबारों ने ब्रजेश पाठक को माफिया लिखा था। जो लोग यूपी की पॉलिटिक्स को समझते हैं, वे जानते हैं कि वे किसकी बंदूक लेकर चलते थे। किसकी चौकीदारी करते थे।
अखिलेश यादव ने आगे कहा- सबसे ज्यादा माफिया तो बीजेपी में हैं। बनारस, चंदौली, बिजनौर, मिर्जापुर और जौनपुर के सबसे बड़े माफिया कौन हैं? जितने भी माफिया हैं, सब के सब बीजेपी में हैं। योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले सीएम हैं, जिन्होंने अपने और उप मुख्यमंत्री के मुकदमे वापस लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: