Ajit Pawar And Eknath Shinde

क्या NDA छोड़ INDIA में जाएंगे अजित पवार और एकनाथ शिंदे? 3 मिनट में समझें नए समीकरण

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भाजपा का प्रदर्शन महाराष्ट्र में भी खराब हुआ है। 48 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में इस बार भगवा दल को 14 सीटों का नुकसान हुआ है और उसने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली हैं। उसने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है यानी उसे 12 सीटों का फायदा हुआ है। इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 9, शरद पवार की एनसीपी को 8, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 7 व अन्य को 2 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन

कयास लग रहे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीतिक तस्वीर फिर बदल सकती हैं। ऐसी अटकलें भी हैं कि अजित पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे इंडिया में शामिल हो सकते हैं। दोनों ही नेता फिलहाल एनडीए में हैं। लेकिन, जैसा कहा जाता है कि राजनीति अवसरों का खेल है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र भी भाजपा के हाथ से निकल जाएगा? बता दें कि परिणाम आते ही राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। 3 मिनट में समझिए महाराष्ट्र की राजनीति के सभी नए समीकरण।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ