हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 महीने में चौथी बार Bhopal Airport को बम की धमकी, फिर अफवाह ने उड़ाई नींद

Bhopal Airport Gets Again Bomb Threat: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले 6 महीने में चौथी बार एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन

Bhopal Airport Gets Again Bomb Threat: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। यहां एक बार फिर से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले 6 महीने में यह चौथी बार है, जब इस एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बार भी यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। धमकी के बाद से ही बम स्क्वाड टीम ने एयरपोर्ट की जांच करने में जुट गई। हालांकि जांच के बाद बम की खबर एक अफवाह निकली।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल आया, जिसमें राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने के लिए कहा गया था। इस मामले को लेकर गांधी नगर थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कर ली गई है। इससे पहले भी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट और इंदौर के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola