हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 2 दिन में क्यों नहीं हुआ अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच? सामने आई ये वजह

Afghanistan vs New Zealand Test Match: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन भी नहीं हो सका। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से ये मुकाबला दो दिनों तक पूरा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Afghanistan vs New Zealand Test

Afghanistan vs New Zealand Test Match: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से एक टेस्ट मैच खेला जाना था, लेकिन ये मैच अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस मुकाबले में अब तक सिर्फ टॉस हुआ है। खिलाड़ी दो दिनों तक मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मुकाबला नहीं हुआ। नोएडा में सोमवार को बारिश हुई। जिसकी वजह से आउटफील्ड गीला रहा। मैच शुरू न होने की वजह आउटफील्ड गीला होना रहा। मैच की पूर्व संध्या पर गीले आउटफील्ड पर फिसलने के कारण इब्राहिम जादरान भी बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें: WTC Final के लिए कौन 2 टीमें करेंगी क्वालीफाई? श्रीलंका की जीत से बदले समीकरण

आउटफील्ड को सुखाने के लिए लगाया जोर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आउटफील्ड को सुखाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आउटफील्ड कवर के साथ मजदूरों को काम पर लगाया गया, लेकिन काम नहीं बन सका। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई की ओर से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को बेंगलुरु, कानपुर और ग्रेटर नोएडा के विकल्प दिए थे, लेकिन एसीबी ने लॉजिस्टिक की दिक्कतों को देखते हुए ग्रेटर नोएडा का सिलेक्ट किया। हालांकि स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव पर एसीबी भड़का हुआ है।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: Video: कौन हैं 6.3 फीट के तूफानी गेंदबाज नाहिद राणा? जिन्होंने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola