Team India (19)

VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में दिख सकती है नई सलामी जोड़ी, पूर्व खिलाड़ी ने दी सलाह

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि इस सीरीज में भारत को नई सलामी जोड़ी मिल सकती है।

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी। पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाना है। बीसीसीआई ने 28 सितंबर को ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव को मिली है। हालांकि इस सीरीज में भारतीय टीम को टी-20 के लिए नई सलामी जोड़ी मिल सकती है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम ने अभिषेक सिंह और रिंकू सिंह को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारने की गुहार टीम प्रबंधन से लगाई है।

विज्ञापन

सबा के मुताबिक रिंकू सिंह ने अब तक टी-20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 50 की औसत के साथ रन बनाए हैं। लेकिन रिंकू आखिरी में बल्लेबाजी करने आते हैं और उन्हें कम गेंदें खेलने को मिलती हैं। ऐसे में अगर वह भारत की ओर से ओपनिंग करते हैं तो रिंकू और भी ज्यादा कमाल कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सलामी बल्लेाज के रूप में अभिषेक शर्मा का नाम चुना।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ