Bhagat Singh

Video: शहीद भगत सिंह के लिए किसने की भारत रत्न देने की मांग? संसद में उठी आवाज

Bhagat Singh Bharat Ratna: शहीद भगत सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की गई है। ये मांग आम आदमी पार्टी के सांसद ने की।

Bhagat Singh Bharat Ratna: शहीद भगत सिंह ने भारत की आजादी में बड़ा योगदान दिया था। ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले भगत सिंह को महज 23 साल की उम्र में फांसी दे दी गई। इंकलाब जिंदाबाद के नारे को लोकप्रिय बनाने वाले भगत सिंह को अब भारत रत्न देने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने भगत सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देने के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा- जिस मुद्दे को मैं उठाने जा रहा हूं, वह हर देशभक्त के दिल के करीब है, लेकिन उनकी शहादत के 93 साल बाद भी उन्हें भारत रत्न नहीं मिला है। अगर ऐसा होता है तो न सिर्फ भगत सिंह, बल्कि भारत रत्न का गौरव बढ़ेगा। भगत सिंह के लिए राघव चड्ढा ने और क्या-क्या कहा?

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें… 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ