'जय सियाराम', महिला सांसदों के बीच प्रियंका गांधी ने क्यों कही ये बात?

Priyanka Gandhi Jai Siyaram: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान वायनाड के लिए स्पेशल पैकेज की डिमांड की।

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी। (File Photo)

Priyanka Gandhi Jai Siyaram: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद बन चुकी हैं। उन्होंने उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। प्रियंका गांधी सांसद बनने के बाद संसद के विंटर सेशन में शामिल हुईं। जब वे सेशन अटेंड कर संसद के बाहर आईं तो कई महिला सांसदों ने उन्हें घेर लिया। वे उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं।

विज्ञापन

सीता को मत छोड़ो…

इस दौरान कई महिला सांसदों ने उनसे कहा- जय श्री राम। प्रियंका गांधी ने उनसे हाथ मिलाते हुए पहले कहा- ”जय हिंद और सुनिए हम महिलाएं हैं, जय सियाराम। सीता को मत छोड़ो।” यानी प्रियंका गांधी ये कहना चाहती थीं कि राम के साथ सीता का नाम भी लेना चाहिए। प्रियंका गांधी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- ”जय सियाराम”, हम महिलाएं हैं, सीता को मत छोड़ो। महिला सांसदों के जय श्रीराम अभिवादन का जवाब प्रियंका गांधी जी ने उस मां सीता की याद दिला कर दिया, जिनके बिना भगवान राम का नाम अधूरा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

प्रियंका गांधी ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान वायनाड के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की। उन्होंने वायनाड के लिए 2221 करोड़ का फंड जारी करने की अपील की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि 30 जुलाई को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। जिसने भारी तबाही मचाकर हजारों लोगों को प्रभावित किया। कई लोगों की इसमें जान भी चली गई। इसलिए केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग की है। प्रियंका गांधी ने 21 सांसदों की मौजूदगी में अमित शाह से बात की। उन्होंने बताया कि ये बातचीत काफी सकारात्मक हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ