गोमांस पर बैन के फैसले का स्वागत करो या पाकिस्तान चले जाओ... असम के मंत्री का खुला चैलेंज

Assam Beef Ban Order: असम में बीफ बैन के बाद सरकार के मंत्री का बयान सामने आया है। मंत्री ने बीफ बैन को लेकर कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को फैसले का स्वागत करना चाहिए। स्वागत नहीं किए जाने पर उन्होंने खास सलाह दे डाली। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Pijush Hazarika

Assam Minister Pijush Hazarika: असम में बीफ बैन के बाद मंत्री पीयूष हजारिका की एक पोस्ट सामने आई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि मैं असम कांग्रेस को खुली चुनौती देता हूं कि वह बीफ पर बैन के फैसले का स्वागत करे या पाकिस्तान में जाकर बस जाए। गौरतलब है कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बीफ सर्व करने और खाने पर बैन लगा दिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि पहले के कानून में संशोधन को असम कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है। सीएम की घोषणा के बाद असम सरकार ने मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को खुला चैलेंज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में कुछ बदलाव करने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है। इससे पहले सीएम ने कहा कि आज की कैबिनेट मीटिंग में गोमांस को लेकर फैसला हुआ। इससे पहले भी असम में बीफ को लेकर सख्त कानून लागू था। अपने फैसले के ऐलान के समय सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सामगुड़ी विधानसभा सीट का जिक्र भी किया। सरमा ने कहा कि इस सीट पर पिछले 25 साल से कांग्रेस का कब्जा था। उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा पर गोमांस वितरित किए जाने के आरोप लगे थे। इस पर सरमा ने कहा कि उनकी खुशी है कि कांग्रेस ने इस मामले को उठाया। सामगुड़ी से कांग्रेस लगातार 5 बार जीत चुकी है।

विज्ञापन

बीते शनिवार को भी सीएम सरमा ने पत्रकार वार्ता की थी। जिसमें कहा था कि सामगुड़ी से कांग्रेस का 27 हजार से अधिक वोटों से हारना बेहद शर्म की बात है। यहां से भाजपा जीती है, मगर बीजेपी की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार के चर्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ