Mumbai Indians
विज्ञापन

IPL 2026 से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस से इन 5 खिलाड़ियों की 'विदाई' पक्की! कप्तान का नाम भी शामिल

Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने बेहद निराश किया और अगले सीजन से पहले कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किन 5 खिलाड़ियों को MI द्वारा रिलीज किया जा सकता है.

Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस सीजन MI का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और अभी वो पॉइंट्स टेबल में नवें पायदान पर हैं. मुंबई इंडियंस में अब कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट IPL 2026 के समापन के बाद अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर देगी. मिनी ऑक्शन से पहले वो टीम से कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं. इसमें कप्तान हार्दिक पांड्या समेत कुछ बड़े नाम शामिल हैं.

किन-किन खिलाड़ियों की विदाई लग रही तय?

IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस टीम से सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की विदाई हो सकती है. दोनों का इस सीजन प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. इसके अलावा दीपक चाहर को भी रिलीज किया जा सकता है, जिन्होंने इस सीजन 7 मैच खेलते हुए मात्र 6 विकेट झटके हैं. शेरफेन रदरफोर्ड और रॉबिन मिंज भी IPL 2026 में प्रभावित नहीं कर पाए हैं. उनका भी मुंबई इंडियंस से पत्ता का सकता है.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ