IPL 2025 (30)
विज्ञापन

NZ vs PAK: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ियों ने किया 'शर्मसार', न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 4-1 से जमाया कब्जा

New Zealand vs Pakistan: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी-20 मैच पाकिस्तान के 5 खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 10 ओवर में हरा दिया।

NZ vs PAK:  न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली। टीम को सीरीज में निराशा हाथ लगी। 26 मार्च के सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मुकाबला जीत कर सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। पांचवें मैच में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हारिस ने 11 रन बनाए, जबकि हसन नवाज 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा उस्मान खान ने 7 रन बनाए। वहीं जहानदाद खान ने 2 ओवर में 43 रन खर्च किए और कोई भी विकेट नहीं लिया। इसके अलावा शादाब खान भी महंगे साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 33 रन खर्च किए। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

 

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ