Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी बार-बार कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां! नहीं किया सुधार तो हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल करियर अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. उन्होंने तीन T20I मैचों में मात्र 42 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी कुछ गलतियां कर रहे हैं, जिन पर उन्हें काम करने की सख्त जरूरत है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. सूर्यवंशी ने अब तक तीन T20I मैच खेले हैं और कुल 42 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 15 रन रहा है. टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए हमेशा ही खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है. वैभव को लगातार तीन मौके मिले हैं लेकिन वो अपना स्कोर बड़ा नहीं बना पाए हैं. क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों की राय है कि सूर्यवंशी कुछ गलतियां कर रहे हैं, इसी कारण उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी कर रहे कुछ बड़ी गलतियां

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार खेलने की जरूरत है. उन्हें इंग्लैंड में खेलने का अनुभव नहीं है और उन्हें खुद को इसमें ढालने की कोशिश करनी होगी. इसके अलावा सूर्यवंशी को हर गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगाना चाहिए. गेंद के हिसाब से शॉट लगाना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा. इससे उनके आउट होने के चांस कम हो जाएंगे. वैभव अभी जरूरत से अधिक आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं, जो उन पर भारी पड़ रहा है. इस मामले में भी वैभव को बदलाव की जरूरत है. अगर उन्होंने इन गलतियों पर काम नहीं किया, तो वो टीम इंडिया से बाहर भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ