Cricket News (39)
विज्ञापन

एशिया कप 2025 पर आए 4 बड़े अपडेट, शुभमन गिल की हो सकती है टी-20 टीम में वापसी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम पर 4 बड़े अपडेट सामने आए हैं। इस बार टी-20 की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Asia Cup 2025: यूएई की मेजबानी में एशिया कप 2025 खेली जाएगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। बीसीसीआई ने अभी तक भारतीय स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव ही एशिया कप में भारत की कप्तानी संभालेंगे। वहीं टी-20 टीम में शुभमन गिल की वापसी हो सकती है। वह उपकप्तानी की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं। वहीं एशिया कप से पहले गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। अगर गिल भारतीय दल में शामिल होते हैं तो संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ