किसानों को PM KISAN YOJANA की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब मिलेगी गुड न्यूज?

PM Kisan 21वीं अगली किस्त कब आएगी ये सवाल हर किसान के मन में है. तो यहां जानते हैं कि कब जमा हो सकती है. ये किस्त और क्या है इसकी पात्रता, रजिस्ट्रेशन और स्टेटस चेक करने का आसान तरीका।

PM Kisan

News 24 GFX

PM KISAN YOJANA: हाल ही में केंद्र सरकार ने GST सुधारों का ऐलान करके आम जनता को बड़ी राहत दी है. अब उम्मीद है कि किसानों को भी दिवाली से पहले एक और खुशखबरी मिल सकती है. यह खुशखबरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त से जुड़ी है, जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

विज्ञापन

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी. इसके तहत सरकार देशभर के भूमिधर किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह राशि तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अगली यानी 21वीं किस्त का इंतजार है.

विज्ञापन

कब आ सकती है किस्त?

अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने कभी अगस्त, कभी अक्टूबर और कभी नवंबर में किस्त जारी की है. साल 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को आई थी, जबकि 2023 में नवंबर में किसानों के खाते में पैसा भेजा गया था. इस बार दिवालीदिवाली से पहले किसानों के खाते में लाभ को है, ऐसे में उम्मीद है कि त्योहार से पहले किस्त जारी कर दी जाए. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है.

विज्ञापन

किन किसानों की किस्त फंस सकती है?

अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है या फिर उसका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो 21वीं किस्त का पैसा अटक सकता है. इसलिए समय रहते इन जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना बेहद जरूरी है.

ऐसे करें चेक अपनी किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो यह आसान तरीका अपनाएं:

विज्ञापन
  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Farmers Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • इसके अलावा आप Beneficiary List में जाकर अपने पूरे गांव के किसानों की लिस्ट भी देख सकते हैं.

त्योहारों से पहले अगर 21वीं किस्त जारी होती है, तो यह किसानों के लिए किसी दिवाली बोनस से कम नहीं होगी. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि किसान समय रहते अपनी ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग पूरी कर लें, ताकि पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ