हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Voter List Me Naam Kaise Check Kare: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें? जानें ऑनलाइन चेक करने और फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस

How to Check Name in Voter List Online: चुनाव से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक करें. जानिए voters.eci.gov.in पर नाम खोजने, नए रजिस्ट्रेशन (Form 6) और वोटर आईडी सुधार (Form 8) का पूरा तरीका.

विज्ञापन
वोटर कार्ड होने के बाद भी ये जरूर चेक कर लें आपका नाम वोटर ल‍िस्‍ट में है या नहीं. आप ऑनलाइन अपना नाम वोटर ल‍िस्‍ट में चेक कर सकते हैं.

क्या आपके पास वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) है? अगर हां, तो भी यह जरूरी नहीं कि आपका नाम इस बार की वोटर लिस्ट में शामिल ही हो. चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, अगर आपका नाम चुनाव की आधिकारिक मतदाता सूची (Electoral Roll) में नहीं है, तो आप वोट नहीं डाल पाएंगे, भले ही आपके हाथ में असली वोटर कार्ड क्यों न हो.

इसीलिए किसी भी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि आप घर बैठे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक कर सकते हैं, नाम न मिलने पर क्या करें और डिटेल्स में गलती हो तो उसे कैसे सुधरवाएं.

कहां और कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम?

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इसके लिए एक बेहद आसान ऑनलाइन सुविधा दी है. आप voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर कुछ ही मिनटों में अपना नाम चेक कर सकते हैं. स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

विज्ञापन
  • सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Search in Electoral Roll के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां नाम खोजने के लिए आपको विकल्प मिलेंगे. आप अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे क‍ि नाम, राज्य, विधानसभा क्षेत्र से खोज सकते हैं या सीधे अपने EPIC Number यानी वोटर आईडी कार्ड नंबर से सर्च कर सकते हैं.
  • मांगी गई जानकारियां भरें, स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें.
  • आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा. अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो अपने पोलिंग स्टेशन की जानकारी और बाकी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें.

अगर पहली बार में नाम न मिले, तो स्पेलिंग सही से चेक करें या EPIC नंबर के जरिए सर्च करके देखें.

वोटर लिस्ट में नाम गायब हो तो तुरंत करें ये काम
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिलता है और आप वोट डालने के योग्य हैं, तो चुनाव के दिन का इंतजार न करें. नाम जुड़वाने में थोड़ा समय लगता है. नया नाम जुड़वाने के लिए वोटर पोर्टल पर जाएं और नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फॉर्म 6 (Form 6) ऑनलाइन भरें. इसमें अपनी फोटो, पते और पहचान का प्रमाण पत्र अपलोड करें. अगर आप पहले से रजिस्टर्ड थे लेकिन किसी नई जगह शिफ्ट हुए हैं, तो नया फॉर्म भरने के बजाय निवास स्थान बदलने (Shifting) का विकल्प चुनें.

विज्ञापन

नाम या पते में गलती है? ऐसे करें सुधार
अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम तो है, लेकिन नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम, फोटो या पते में कोई गलती है, तो उसे सुधारना बहुत आसान है:

  • voters.eci.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • Form 8 को चुनें.
  • इसमें Correction of Entries विकल्प पर टिक करें.
  • जो जानकारी सुधारनी है, उसकी सही डिटेल भरें और संबंधित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, उसे संभालकर रख लें.

एप्लीकेशन का स्टेटस कैसे ट्रैक करें?
फॉर्म जमा करने के बाद आप पोर्टल पर Track Application Status में जाकर अपना रेफरेंस नंबर दर्ज करके चेक कर सकते हैं कि आपके आवेदन को अप्रूवल म‍िला या नहीं. जैसे ही स्टेटस अपडेट हो, एक बार फिर से वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च करके देख लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola