अगर आप अक्सर दिल्ली से बनारस के बीच सफर करते हैं या दिवाली पर घर जाने की सोच रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) बहुत जल्द पटरी पर उतरने के लिए तैयार है.
हावड़ा-कामाख्या मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर को मिली धमाकेदार सफलता के बाद, अब रेलवे वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी में है.
रात में सोइए और सुबह दिल्ली से बनारस पहुंचिए
इस प्रीमियम स्लीपर ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी रफ्तार और सही टाइमिंग. अब आपका 750 किलोमीटर का लंबा सफर महज 8 घंटे में पूरा हो जाएगा. रात 9:20 बजे वाराणसी कैंट से चलेगी और अगली सुबह 5:00 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा देगी.
यह भी पढ़ें : Rail Alert: कानपुर में 42 दिनों का मेगा ब्लॉक! शताब्दी, वंदे भारत समेत 56 ट्रेनें होंगी प्रभावित
वापसी में भी यह नई दिल्ली से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे बनारस पहुंचेगी. इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी/घंटा रहने की संभावना है. यानी रात को आराम से ट्रेन में सोइए और सुबह उठकर सीधे अपने काम या घर पहुंच जाइए.
800 यात्री करेंगे आरामदायक सफर:
लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को बेहद लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. एक बार में लगभग 800 यात्री इसमें सफर कर सकेंगे. इसमें 11 थ्री एसी (3 AC) कोच हैं, 4 टू एसी (2 AC) कोच और 1 फर्स्ट एसी (1st AC) कोच है.
यह भी पढ़ें : Vande Bharat Sleeper: वंदेभारत स्लीपर की अगली ट्रेन को लॉन्च करने में क्यों हो रही देरी? सामने आई ये बड़ी वजह
किसे मिलेगा इस नई वंदे भारत स्लीपर का सबसे बड़ा फायदा?
दिल्ली-एनसीआर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस जाने वाले श्रद्धालुओं का समय और पैसा दोनों बचेगा. दूसरी ओर, जो लोग काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली-वाराणसी आते-जाते हैं, वे बिना कोई वर्किंग डे बर्बाद किए रातभर में सफर पूरा कर सकेंगे. इसके अलावा दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलेगी.
कब से शुरू होगी सेवा?
सितंबर में इस रूट पर ट्रायल रन होने की उम्मीद है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो दिवाली तक यात्रियों को इसका तोहफा मिल सकता है. हालांकि आधिकारिक तारीख और किराए (Fare) का ऐलान होना बाकी है.
संबंधित खबरें
होटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
12 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines