UTS Mobile App Shutdown: अगर आप रोज ट्रेन से सफर करते हैं और मोबाइल से टिकट बुक करने के आदी हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप को बंद करने जा रहा है. यानी अब इस ऐप से अनरिजर्व्ड टिकट नहीं कटेगा. इसकी जगह रेलवे ने एक नया और ज्यादा सुविधाजनक ऐप RailOne लॉन्च किया है, जिसे जल्द से जल्द डाउनलोड करना जरूरी हो गया है, वरना आपकी रोज की यात्रा प्रभावित हो सकती है.
UTS ऐप होगा पूरी तरह बंद
भारतीय रेलवे ने साफ कर दिया है कि 1 मार्च 2026 के बाद UTS on Mobile ऐप काम नहीं करेगा. इस तारीख के बाद यात्री न तो इससे टिकट बुक कर पाएंगे और न ही इससे जुड़ी कोई सुविधा इस्तेमाल कर सकेंगे. इसलिए रेलवे ने यात्रियों को पहले से ही नए सिस्टम पर शिफ्ट होने की सलाह दी है.
---खबर नीचे जारी है---
क्यों लिया गया यह फैसला
---खबर नीचे जारी है---
रेलवे लगातार अपनी डिजिटल सेवाओं को बेहतर और आसान बनाने पर काम कर रहा है. अभी तक अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग ऐप इस्तेमाल करने पड़ते थे. अब रेलवे चाहता है कि यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं मिलें. इसी वजह से UTS ऐप को बंद करके एक नया ऑल-इन-वन ऐप लाया जा रहा है.
---खबर नीचे जारी है---
RailOne ऐप क्या है
---खबर नीचे जारी है---
RailOne भारतीय रेलवे का नया मोबाइल ऐप है, जिसमें यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी. इस ऐप से अनरिजर्व्ड टिकट लिया जा सकता है, रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है, यात्रा की योजना बनाई जा सकती है और ट्रेन से संबंधित जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी अब अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
---खबर नीचे जारी है---
लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर
आज के समय में बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से ही लोकल और अनरिजर्व्ड टिकट बुक करते हैं. ऐसे में UTS ऐप का बंद होना एक बड़ा बदलाव है. रेलवे का कहना है कि RailOne ऐप पहले से ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद अनुभव देगा, जिससे यात्रियों को लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ऐसे डाउनलोड करें RailOne ऐप
RailOne ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है. एंड्रॉयड यूजर Google Play Store से और iPhone यूजर Apple App Store से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और जरूरी जानकारी भरकर ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दें. रेलवे की सलाह है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और अभी से नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं.
ये भी पढ़ें- Railway New Rule: भारतीय रेलवे ने नियमों में किए बदलाव, अब यात्रियों को करना होगा ये काम