RBI rules for torn Notes: अक्सर हमारी जेब, वॉलेट या अलमारी में ऐसे नोट मिल जाते हैं जो फटे हुए, गंदे या अधूरे होते हैं. पहली नजर में लगता है कि अब ये काम के नहीं रहे. लेकिन हकीकत यह है कि ऐसे नोट कभी भी पूरी तरह बेकार नहीं होते. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साफ कहा है कि इन नोटों को बैंकिंग नियमों के तहत आसानी से बदला जा सकता है.
RBI ने नोटों को तीन कैटेगरी में बांटा
- गंदे या हल्के फटे नोट(Soiled Notes)- जिन पर हल्की गंदगी या छोटा-सा कट हो, लेकिन पूरा हिस्सा लगभग सुरक्षित हो.
- कटे-फटे नोट (Mutilated Notes)- जिनका कोई हिस्सा गायब हो या ज्यादा नुकसान हुआ हो.
- गलत छपे नोट(Imperfect Notes)- जिनमें प्रिंटिंग की गलती या किसी तरह की अल्टरेशन हो.
इन तीनों तरह के नोटों को बैंक स्वीकार करने के लिए बाध्य हैं, बशर्ते उनमें जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हों.
कहां और कैसे बदले जा सकते हैं नोट?
फटे या पुराने नोटों को बदलने के लिए आपको RBI के दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं है. आप इन्हें किसी भी कॉमर्शियल बैंक, कोऑपरेटिव बैंक या रीजनल रूरल बैंक की शाखा में आसानी से बदल सकते हैं.
- हल्के नुकसान वाले नोट बैंक काउंटर पर तुरंत बदल दिए जाते हैं.
- बहुत ज्यादा फटे या अधूरे नोट का मामला RBI की Adjudication Process (न्याय निर्णयन प्रक्रिया) में भेजा जाता है.
- खास बात यह है कि इसके लिए आपको उस बैंक का ग्राहक होना जरूरी नहीं है.
ये भी पढ़ें- ITR Filing डेडलाइन हो गई मिस? अब भी ऐसे भर सकते हैं टैक्स रिटर्न
कितनी मिलेगी वैल्यू?
बैंक आपको नोट की स्थिति के आधार पर उसका मूल्य देता है-
- अगर नोट का आधा से ज्यादा हिस्सा सुरक्षित और पहचानने योग्य है, तो उसका पूरा मूल्य मिलेगा.
- अगर नोट का आधा हिस्सा भी नहीं बचा, तो बैंक उसे अस्वीकार कर देगा.
- खासकर 500 के नोट में एक्ट्रा जांच होती है ताकि धोखाधड़ी रोकी जा सके.
जरूरी टिप्स
फटे या गंदे नोटों को बदलते समय कुछ बातें ध्यान रखें-
- नोट को और ज्यादा नुकसान न पहुंचाएं.
- ऐसे नोटों का लेन-देन न करें, सीधे बैंक ले जाएं.
- नोट पर स्टेपल, टेप या अतिरिक्त निशान लगाने से बचें.
- बैंकिंग नियमों की जानकारी रखें ताकि अनावश्यक परेशानी न हो.
उपभोक्ता सुरक्षा के लिए RBI की सख्ती
RBI समय-समय पर बैंकों को निर्देश देता है कि वैध फटे या पुराने नोटों को अस्वीकार न करें. अगर कोई शाखा ऐसे नोट लेने से इंकार करती है, तो उस पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है. इसका मकसद है कि आम लोगों को बिना किसी झंझट के अपनी मेहनत की कमाई वापस मिल सके.
इस तरह, आपके पास चाहे पुराने, गंदे या फटे नोट हों वे बेकार नहीं हैं. बस सही नियम समझकर बैंक जाइए और बिना घबराए नोट बदलवाइए.
ये भी पढ़ें –सब्सिडी से लेकर ट्रेन टिकट तक हर जगह क्यों जरूरी है आधार कार्ड
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
21 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 days agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines