PM Kisan Yojana: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत अहम है। 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे इसी मंच से 20वीं किस्त यानी ₹2,000 की राशि जारी करने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हर 4 महीने में मिलती है किस्त
PM-KISAN योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल 3 किस्तों में ₹6,000 की आर्थिक सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजती है। ये किस्तें हर चार महीने पर ₹2,000-₹2,000 करके ट्रांसफर की जाती हैं। पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी, जिसका लाभ देशभर के 9.8 करोड़ किसानों को मिला था। इसमें 2.41 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं।
क्या आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है? ऐसे करें चेक
- सबसे पहले https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “डैशबोर्ड” टैब पर क्लिक करें।
- अब ‘Village Dashboard’ टैब में अपनी जानकारी भरें — राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत।
- इसके बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करें।
- अब आप बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
इन जरूरी बातों का ध्यान रखें:
PM-KISAN योजना की राशि पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें पूरी करना जरूरी है जैसे आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। DBT (Direct Benefit Transfer) ऑप्शन अकाउंट में एक्टिव होना चाहिए। ई-केवाईसी पूरा होना चाहिए (आप PM Kisan पोर्टल से eKYC करा सकते हैं)। पोर्टल पर ‘Know You Status’ टैब के माध्यम से आधार लिंकिंग और केवाईसी की स्थिति जांच कर सकते हैं।
आमतैर पर हर चार महीने में किस्त जारी हो जाती है, लेकिन इस बार 20वीं किस्त में देरी हो गई है। अनुमान है कि यह देरी लोकसभा और राज्य चुनावों की वजह से हुई है। हालांकि अब उम्मीद है कि प्रधानमंत्री आज 20वीं किस्त का ऐलान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines