नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते वक्त अक्सर सबसे बड़ी परेशानी गंदे टॉयलेट्स (Public Toilets) को लेकर होती है. सरकार ने टॉयलेट्स तो बनवा दिए, लेकिन उचित साफ-सफाई न होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा उठानी पड़ती है.
लेकिन अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा और मजेदार प्लान तैयार किया है. NHAI की इस खास स्कीम के तहत अगर आप हाईवे पर बने किसी गंदे टॉयलेट की शिकायत दर्ज कराते हैं, तो आपको 1000 रुपये का फ्री FASTag रीचार्ज मिलेगा.
टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में है आपका घर? NHAI ने दी बड़ी राहत, बचेंगे टैक्स के पैसे
क्या है क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज?
यह पहल NHAI के क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज (Clean Toilet Picture Challenge) का हिस्सा है, जिसे सितंबर 2025 में शुरू किया गया था. इस योजना की लोकप्रियता और सफलता को देखते हुए NHAI ने इसे अब 30 जून 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है. आंकड़ों की बात करें तो 2026 में अब तक 429 यात्री गंदे टॉयलेट्स की रिपोर्ट करके 1000 रुपये का फ्री फास्टैग रीचार्ज जीत चुके हैं.
1000 का FASTag रीचार्ज पाने के लिए क्या करना होगा?
अगर आप भी नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं और आपको कोई गंदा टॉयलेट दिखता है, तो इस आसान तरीके से रिवॉर्ड पा सकते हैं:
Toll Pass New Rule: 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल पास शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका
- अपने मोबाइल से उस गंदे टॉयलेट की साफ फोटो लें.
- अपने फोन में NHAI का राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप खोलें.
- ऐप पर जियो-टैगिंग (Geo-tagging) और टाइम-स्टैम्प (Time-stamp) के साथ फोटो अपलोड करें.
- फोटो सबमिट करते समय अपना नाम, लोकेशन, मोबाइल नंबर और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (Vehicle Registration Number) दर्ज करें.
- फोटो और डेटा का वेरिफिकेशन होने के बाद 1000 रुपये का रिवॉर्ड सीधे आपकी गाड़ी से लिंक FASTag अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा.
ये जरूरी शर्तें याद रखें
- पूरी स्कीम के दौरान एक व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर पर केवल एक ही बार यह 1000 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा.
- अगर एक ही गंदे टॉयलेट की शिकायत कई लोग करते हैं, तो रिवॉर्ड सिर्फ उस यूजर को मिलेगा जिसने सबसे पहले फोटो अपलोड की होगी.
- यह रिवॉर्ड नॉन-ट्रांसफरेबल है, यानी इसे कैश में नहीं बदला जा सकता; यह केवल फास्टैग रीचार्ज के रूप में ही मिलेगा.
- यह स्कीम केवल उन टॉयलेट फैसिलिटीज पर लागू होती है जो सीधे NHAI के अंतर्गत आते हैं.
संबंधित खबरें
होटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
8 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
2 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines