New Traffic Rules: अगर आप भी सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने या ओवरस्पीडिंग करने को हल्की-फुल्की गलती समझते हैं, तो अब संभल जाइए. सरकार अब लापरवाह ड्राइवरों पर नकेल कसने के लिए एक नया और सख्त नियम लाने की तैयारी कर रही है. अब सिर्फ चालान भरकर काम नहीं चलेगा, बल्कि आपकी हर गलती का सीधा असर आपके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) पर पड़ेगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के 66वें वार्षिक सम्मेलन में इस नए ग्रेडेड प्वाइंट सिस्टम (Graded Point System) की जानकारी दी.
कैसे काम करेगा नया ग्रेडेड प्वाइंट सिस्टम?
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हर वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस से एक क्रेडिट या प्वाइंट सिस्टम जोड़ा जाएगा. आप जब भी ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे, जैसे कि रेड लाइट जंप करना, हेलमेट या सीटबेल्ट न लगाना, ओवरस्पीडिंग आदि, आपके लाइसेंस से तय प्वाइंट काट लिए जाएंगे. बार-बार नियम तोड़ने पर जब आपके प्वाइंट घटते-घटते एक तय सीमा तक पहुंच जाएंगे, तो आपका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा.
अगर इसके बाद भी आपकी लापरवाही जारी रहती है, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द (Cancel) कर दिया जाएगा. सरकार का सीधा मकसद सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों में जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने की आदत डालना है.
ड्राइविंग ट्रेनिंग और पॉल्यूशन कंट्रोल पर भी बड़ा फैसला
सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सरकार ड्राइवरों की ट्रेनिंग और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी बड़े कदम उठा रही है:
1600 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर:
जनवरी 2025 में शुरू की गई नीति के तहत देशभर में 1600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं. अब तक लगभग 10 लाख ड्राइवरों को ट्रेंड किया जा चुका है. सभी सेंटर शुरू होने के बाद हर साल करीब 1.5 लाख ड्राइवरों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा सकेगी.
4000 से कम में लगेगी प्रदूषण रोकने वाली रेट्रोफिट डिवाइस:
पुराने वाहनों से होने वाले धुएं और पॉल्यूशन को रोकने के लिए सरकार सस्ती रेट्रोफिट तकनीक ला रही है. नितिन गडकरी के अनुसार, इस डिवाइस की कीमत 4000 से कम रखी जाएगी ताकि पुराने वाहनों को भी आसानी से स्वच्छ तकनीक (Clean Technology) से जोड़ा जा सके.
संबंधित खबरें
होटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
22 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines