New Driving License Rules: देश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सरकार अब पूरी तरह शिकंजा कसने की तैयारी में है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के लिए एक नए ‘ग्रेडेड पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम’ की योजना पेश की है. इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर चालक के लाइसेंस से पेनल्टी पॉइंट्स कटेंगे. नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा में सुधार के कई कदम उठाने के बाद भी हादसों की संख्या बहुत ज्यादा है. मंत्री ने इस पर चिंता जताते हुए कहा, “यह देश के लिए बहुत गंभीर स्थिति है. किसी भी हाल में इन आंकड़ों को कम करना ही होगा.”
बार-बार गलती की तो लाइसेंस होगा रद्द
हाल ही में 66वें सियाम के सालाना सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था का सीधा मकसद अच्छे और लापरवाह चालकों के बीच फर्क करना है. प्रस्तावित नियम के तहत अलग-अलग ट्रैफिक अपराधों के लिए पेनल्टी पॉइंट्स तय होंगे. अगर कोई ड्राइवर तय सीमा से ज्यादा पॉइंट्स गंवा देता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है. गडकरी ने साफ कहा कि बार-बार सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.
देशभर में खुलेंगे 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
ड्राइवरों के कौशल और प्रशिक्षण को सुधारने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. गडकरी ने बताया कि देशभर में 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है. वर्तमान में 24 सेंटर पूरी तरह से काम कर रहे हैं, जबकि 112 और नए सेंटर बनने की प्रक्रिया में हैं. राहत की बात यह है कि अब तक लगभग 10 लाख ड्राइवर इन सेंटर्स से ट्रेनिंग ले चुके हैं, जिससे सड़कों पर कुशल चालकों की संख्या बढ़ रही है.
अच्छे चालकों को मिलेगा रिवॉर्ड
इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह सिर्फ सजा नहीं देगा, बल्कि कायदे से चलने वालों को इनाम भी देगा. जिन चालकों का ड्राइविंग रिकॉर्ड साफ-सुथरा रहेगा और पॉइंट्स अच्छे होंगे, उन्हें इंश्योरेंस कंपनियों से प्रीमियम में छूट और कई तरह के इंसेंटिव दिए जाएंगे.
हादसों में कमी लाने के लिए Bharat NCAP 2.0 की तैयारी
देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.80 लाख लोग जान गंवाते हैं. इनमें जान गंवाने वाले अधिकतर युवा 18 से 36 वर्ष की आयु के होते हैं. गडकरी ने बताया कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए अक्टूबर 2027 से ‘Bharat NCAP 2.0’ लाने की तैयारी है, जो गाड़ियों के पूरे सेफ्टी फ्रेमवर्क का मूल्यांकन करेगा.
इसके अलावा BS-IV वाहनों से होने वाले प्रदूषण को घटाने के लिए 4,000 से 5,000 रुपये की कीमत वाला खास एमिशन कंट्रोल डिवाइस लाने और देश में 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर भी तेजी से काम चल रहा है.
स्टार्टअप्स और नई तकनीकों का लिया जाएगा सहारा
केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सड़क हादसों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए गाड़ी की पूरी वैल्यू चेन का आकलन करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘हम दुर्घटना से जुड़ी पूरी वैल्यू चेन का बारीकी से मूल्यांकन करेंगे.’ इसके साथ ही सरकार नई तकनीकों और खासकर भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा तैयार किए गए इनोवेटिव सेफ्टी सोल्यूशन्स का भी भरपूर इस्तेमाल करेगी, ताकि भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके.
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 days agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
3 days agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
4 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines