Driving License Mobile Number Update: घर बैठे ऐसे बदलें DL से लिंक मोबाइल नंबर, नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर

अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप नया नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो RTO जाने की जरूरत नहीं है. इस कुछ आसान तरीकों से आप ये प्रोसेस कर सकते हैं.

dl.jpg

घर बैठे ऐसे बदलें DL से लिंक मोबाइल नंबर

Driving License Mobile Number Update: आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ गाड़ी चलाने का दस्तावोज नहीं, बल्कि कई जरूरी सेवाओसे जुड़ा एक जरूरी रिकॉर्ड भी है. ऐसे में अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. यह काम अब घर बैठे ऑनलॉइन किया जा सकता है.

विज्ञापन

सबसे पहले Parivahan की वेबसाइट पर जाएं

मोबाइल नंबर बदलने के लिए सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां नीचे दिए गए ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना स्टेट चुनें. इसके बाद नई वेबसाइट खुलेगी, जहां आपको Mobile Number Update वाले ऑप्श पर क्लिक करना है होगा.

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी भरें

अब Select Criteria में Driving License का ऑप्शन चुनें. इसके बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरकर Submit पर क्लिक करें. इसके बाद आपकी ड्राइविंग लाइसेंस प्रोफाइल खुल जाएगी, जिसमें आपका नाम, पुराना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दिखाई देगी.

विज्ञापन

जानकारी की पुष्टि करें और नया नंबर दर्ज करें

अब यह सुनिश्चित करें कि स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी आपके ड्राइविंग लाइसेंस की ही है. इसके बाद Proceed  बटन पर क्लिक करें. अब आपके सामने नया मोबाइल नंबर दर्ज करने करने का ऑप्शन आएगा. यहां अपना मौजूदा मोबाइल नंबर डाल दें, जिसे आप लाइसेंस से लिंक करना चाहते हैं.

OTP से करें वेरिफिकेशन

मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको नंबर बदलने का करण भी बताना होगा. इसके बाद आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. OTP डालने के बाद सबमिट क्लिक करें. प्रोसेस पूरी होते ही आपका नया मोबाइल नंबर ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक हो जाएगा. अब भविष्य में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी जरूरी अपडेट और संदेश इसी नंबर पर मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ