New Driving License Rules: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेंगे पॉइंट, बार-बार गलती पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस! नितिन गडकरी का नया प्लान

New Driving License Rules: सड़क परिवहन मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नया ‘ग्रेडेड पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम’ लाने की तैयारी में है. बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है. जानिए नियमों का पालन करने वाले अच्छे चालकों को इंश्योरेंस में क्या बड़े फायदे मिलेंगे.

New driving license rules, Nitin Gadkari, graded point system, traffic challan rules, road safety

सड़क परिवहन मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नया 'ग्रेडेड पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम' लाने की तैयारी। Image Credit: AI

New Driving License Rules: देश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सरकार अब पूरी तरह शिकंजा कसने की तैयारी में है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के लिए एक नए ‘ग्रेडेड पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम’ की योजना पेश की है. इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर चालक के लाइसेंस से पेनल्टी पॉइंट्स कटेंगे. नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा में सुधार के कई कदम उठाने के बाद भी हादसों की संख्या बहुत ज्यादा है. मंत्री ने इस पर चिंता जताते हुए कहा, “यह देश के लिए बहुत गंभीर स्थिति है. किसी भी हाल में इन आंकड़ों को कम करना ही होगा.”

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार गलती की तो लाइसेंस होगा रद्द

हाल ही में 66वें सियाम के सालाना सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था का सीधा मकसद अच्छे और लापरवाह चालकों के बीच फर्क करना है. प्रस्तावित नियम के तहत अलग-अलग ट्रैफिक अपराधों के लिए पेनल्टी पॉइंट्स तय होंगे. अगर कोई ड्राइवर तय सीमा से ज्यादा पॉइंट्स गंवा देता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है. गडकरी ने साफ कहा कि बार-बार सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.

देशभर में खुलेंगे 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

ड्राइवरों के कौशल और प्रशिक्षण को सुधारने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. गडकरी ने बताया कि देशभर में 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है. वर्तमान में 24 सेंटर पूरी तरह से काम कर रहे हैं, जबकि 112 और नए सेंटर बनने की प्रक्रिया में हैं. राहत की बात यह है कि अब तक लगभग 10 लाख ड्राइवर इन सेंटर्स से ट्रेनिंग ले चुके हैं, जिससे सड़कों पर कुशल चालकों की संख्या बढ़ रही है.

विज्ञापन

अच्छे चालकों को मिलेगा रिवॉर्ड

इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह सिर्फ सजा नहीं देगा, बल्कि कायदे से चलने वालों को इनाम भी देगा. जिन चालकों का ड्राइविंग रिकॉर्ड साफ-सुथरा रहेगा और पॉइंट्स अच्छे होंगे, उन्हें इंश्योरेंस कंपनियों से प्रीमियम में छूट और कई तरह के इंसेंटिव दिए जाएंगे.

हादसों में कमी लाने के लिए Bharat NCAP 2.0 की तैयारी

देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.80 लाख लोग जान गंवाते हैं. इनमें जान गंवाने वाले अधिकतर युवा 18 से 36 वर्ष की आयु के होते हैं. गडकरी ने बताया कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए अक्टूबर 2027 से ‘Bharat NCAP 2.0’ लाने की तैयारी है, जो गाड़ियों के पूरे सेफ्टी फ्रेमवर्क का मूल्यांकन करेगा.

विज्ञापन

इसके अलावा BS-IV वाहनों से होने वाले प्रदूषण को घटाने के लिए 4,000 से 5,000 रुपये की कीमत वाला खास एमिशन कंट्रोल डिवाइस लाने और देश में 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर भी तेजी से काम चल रहा है.

विज्ञापन

स्टार्टअप्स और नई तकनीकों का लिया जाएगा सहारा

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सड़क हादसों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए गाड़ी की पूरी वैल्यू चेन का आकलन करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘हम दुर्घटना से जुड़ी पूरी वैल्यू चेन का बारीकी से मूल्यांकन करेंगे.’ इसके साथ ही सरकार नई तकनीकों और खासकर भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा तैयार किए गए इनोवेटिव सेफ्टी सोल्यूशन्स का भी भरपूर इस्तेमाल करेगी, ताकि भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ