हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुड न्यूज! नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास', अब सफर बनेगा किफायती और आसान

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने अब नमो भारत ट्रिप पास लॉन्च किया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों का टाइम और पैसा दोनों बचेगा.

विज्ञापन
नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास' Photo: X(officialncrtc)

नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने अब नमो भारत ट्रिप पास लॉन्च किया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों का टाइम और पैसा दोनों बचेगा. साथ ही हर दिन लाइन में लगकर टिकट खरीदने की झंझट भी खत्म होगी. नमो भारत यात्री अब 40 यात्राओं तक का टिकट पहले ही खरीद सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Railway New Rule : 1 अक्टूबर से बिना ओरिजिनल ID के ट्रेन सफर पड़ेगा भारी! जानिए रेलवे के नए नियम

यात्रियों को मिलेगी राहत

NCRTC ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस सुविधा का मकसद उन यात्रियों के लिए रोजाना यात्रा को आसान बनाना है, जो एक ही रूट पर यात्रा करते हैं.आपको बता दें कि नमो भारत से हर दिन 1 लाख से ज्यादा यात्री ट्रैवल करते हैं. उदाहरण के लिए, सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच रोजाना यात्रा करने वाला यात्री इस मार्ग के लिए ‘ट्रिप पास’ खरीद सकता है और हर यात्रा के लिए अलग से लेन-देन किए बिना कई यात्राओं के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है.

विज्ञापन

NCRTC ने दी जानकारी

NCRTC के मुताबिक, ये सुविधा जनरल और प्रीमियम दोनों कैटेगरी के डिब्बों के लिए मिलती है. पैसेंजर अपनी सुविधा के मुताबिक, एक से 40 यात्राओं तक के पास का विकल्प चुन सकते हैं. एक यात्रा वाला पास 15 दिनों के लिए वैलिड होगा, जबकि 10 यात्राओं वाला पास 30 दिनों के लिए वैध होगा. 15 और 20 यात्राओं वाले पास 60 दिनों के लिए, जबकि 40 यात्राओं वाला पास 90 दिनों के लिए वैलिड होगा. दस यात्राओं वाले पास का पैसा वापस नहीं किया जाएगा. 15, 20 और 40 यात्राओं वाले पास को 200 रुपये का निर्धारित प्रशासनिक शुल्क काटकर वापस किया जा सकता है.

क्या है नियम?

ट्रिप पास सिर्फ चुने गए निश्चित शुरुआती और गंतव्य स्टेशनों के लिए ही वैलिड होगा. अगर कोई यात्री अलग-अलग स्टेशनों के बीच यात्रा करता है, तो नियमित किराया एनसीएमसी कार्ड के ग्लोबल वॉलेट से काट लिया जाएगा. नमो भारत यात्री हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट का भी फायदा उठा सकते हैं. इसमें कहा गया कि एनसीआरटीसी के लॉयल्टी कार्यक्रम के तहत एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल करके यात्रा पर खर्च किए गए हर रुपये पर यात्रियों को एक लॉयल्टी अंक मिलता है. हर लॉयल्टी अंक का मूल्य 10 पैसे है और 300 लॉयल्टी अंकों का इस्तेमाल करके एक मुफ्त यात्रा की जा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई… क्या है इंडियन रेलवे का मिशन रफ्तार? 160 की स्पीड से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola