News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के सफर को और भी आसान बनाने के लिए रेलवे की और से बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये एक ही पटरी पर रैपिड ट्रेन और मेट्रो दोनों ही चलाई जाएगी। भारत में ये फैसला NCRTC की ओर से पहली बार लिया गया है। बताया जा रहा कि इसे ट्रेन को ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलाया जाएगा, जिसकी लंबाई 82 किलोमीटर है, जिसका ट्रायल पूरा हो चुका है। इसके साथ ही ट्रेन के सिस्टम का भी टेस्ट हुआ। आइए जानते हैं कि इसमें कितने ट्रेशन शामिल होंगे।
इस ट्रेन को ट्रइल के समय अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा से चलाया गया और साथ ये ट्रेन सूचारू रूप से कॉरिडोर पर चली। इस ट्रेन ने सभी स्टेशनों पर नियम के अनुसार रुकते हुए समय सारणी का पालन किया। वहीं जब ये ट्रायल हुआ तो सभी ट्रेन के सभी पार्ट सुचारू रूप से काम कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: मेरठ-दिल्ली के बीच दौड़ी पहली नमो भारत ट्रेन, जानें पहले सफल ट्रायल की डिटेल
फिलहाल इस समय यात्रियों के लिए 11 स्टेशनों को खोला गया है, जिसके लिए ये ट्रेन 55 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा। इस समय दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के मध्य 4.5 किलोमीटर और साउथ मेरठ मोदीपुरम के मध्य लगभग 23 किलोमीटर को अंतिम रूप देना बाकी है, यानी कि अभी इसके फिनिशिंग का काम चल रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई माह में पूरे ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन का यात्रियों के लिए संचालन हो सकता है। इसके लिए अभी शेड्यूल आना बाकी है। इसका शेड्यूल आते ही रेलवे की वेबसाइट पर जारी कर दया जाएगी। जानकारी के अनुसार, अभी इस परियोजना को लेकर कुछ काम अभी बाकी है जिसके पूरा होते ही ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath yatra: पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।