Jagannath Rath yatra: पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Jagannath Rath yatra 2025: इस साल 27 जून को पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला लिया है, जिससे की भीड़ को कम किया जा सके।

Jagannath Rath yatra 2025

रथ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन फोटो सोर्स News24

विज्ञापन

Jagannath Rath yatra 2025: पुरी शहर ओडिशा का एक फेमस तीर्थ स्थल है, जो भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। खासकर रथ यात्रा के समय, जो इस साल 27 जुन को होने वाली है। इस भव्य रथ यात्रा को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषना की है। यह ट्रेन विशाखापत्तनम-पुरी-विशाखापत्तनम, जगदलपुर-पुरी-जगदलपुर और रायगड़ा-खुर्दा रोड-रायगड़ा से चलेगी।

क्या होगा शड्यूल?

वाल्टेयर डिवीजन के वरिष्ठ डिवीजनल वाणिज्यिक प्रबंधक के. संदीप के अनुसार, ट्रेन नंबर 08313 विशाखापत्तनम-पुरी के लिए  हरिपुरग्राम, अरुगुल होते हुए 27 जून के बाद 5 जुलाई को विशाखापत्तनम से शूरू होगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 08314 पुरी-विशाखापत्तनम से 2:15 बजे से शुरू होकर उसी दिन दोपहर 1 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

Advertisment

कहा-कहा होगा ठहराव?

जानकारी के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव का श्रीकाकुलम रोड, कोटाबोम्मली, मंडासा, इचापुरम, छत्रपुर, सिम्हाचलम, कोट्टावलसा, विजयनगरम, चीपुरुपल्ली, पोंडुरु, तिलारू, नौपाड़ा, पलासा, सोमपेटा, ब्रह्मपुर, गंजम, हुमा, रंभा, खलीकोट, चिल्का, बालूगांव, गंगाधरपुर, कुहुरी, कालूपाराघाट, भूषणपुर, निराकरपुर में होगा।  कैपादर रोड, अरुगुल, हरिपुर ग्राम, मोटारी, कनास रोड, डेलांग, जेनापुर रोड, बीरपुरोत्तमपुर, सखीगोफल, जानकीदेईपुर और मालतीपतपुर होगा।

कैसे करें टिकट बुक?

वहीं, अगर आप भी इस यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आज ही इस ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं या फिर ऑफलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं। वहीं, अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए IRCTC के वेबसाइट पर जाकर टिकट बूक करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ