Ghaziabad News: मेरठ-दिल्ली के बीच दौड़ी पहली नमो भारत ट्रेन, जानें पहले सफल ट्रायल की डिटेल

Ghaziabad News: सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) के लिए पहली बार NCRTC की ओर से नमो भारत ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल किया गया। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों के लिए उनका सफर और भी आसान हो जाएगा, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट…

Ghaziabad News

मेट्रो के साथ चलेगी नमो भारत ट्रेन फोटो सोर्स News 24

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मेट्रो भी दौड़ी नमो भारत ट्रेन के साथ

NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, हाई स्पीड ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो भी नमो भारत ट्रेन के साथ चल रही थी। इस ट्रायल में नमो भारत ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया गया। ट्रायल के दौरान नमो भारत ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकी और पूरे शेड्यूल का पालन किया। ट्रेन ने सफलतापूर्वक 1 घंटे से भी कम समय में 82 किलोमीटर की यह दूरी तय की है। बताया गया कि नमो भारत कॉरिडोर पर दुनिया में पहली बार आधुनिक ETCS लेवल 3 हाइब्रिड सिग्नल सिस्टम को इंस्टॉल किया गया है। बिना किसी बाधा के, नमो भारत ट्रेन ने पूरा ट्रायल सफलतापूर्वक किया है।

जुलाई माह में हो सकता है पूरे ट्रैक पर संचालन

बता दें कि फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। इस कॉरिडोर पर न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक और मेरठ साउथ से मोदीपुरम स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन के नियमित संचालन की तैयारी भी अंतिम चरण में चल रही है। इसके अलावा, मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल रन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई माह में पूरे ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन का यात्रियों के लिए संचालन हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ