चीन-अमेरिका के तनाव के बीच गोल्ड रेट पर असर, जानें क्या है आपके शहर में सोने के दाम?

आज 19 मई को सोने की कीमत में ठहराव देखा जा रहा है। यह निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है। यहां पर आप अपने शहर  में सोने की कीमतों को देख सकते हैं।

Gold Rate

Gold Rate

चीन और अमेरिका के तनाव का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। इसके कारण हर रोज आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा गया। वहीं, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार तनाव कम होने और वैश्विक बाजार की स्थितियों ने सोने और चांदी की कीमतों को ठंडा कर दिया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यह केवल निवेशक आधार को खरीदने का अवसर प्रदान करता है, जबकि कीमतें ज्यादा सुलभ हैं।

विज्ञापन

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय सलाहकार दीपक अग्रवाल ने बताया कि मूल्य में गिरावट ग्राहकों के लिए अपने पोर्टफोलियो में सोने के लिए निवेश करने का एक अच्छा अवसर है। जबकि वेल्थ लैडर के संस्थापक एस श्रीधरन ने एक कदम आगे बढ़कर गोल्ड ईटीएफ की सिफारिश की, ताकि निर्माण शुल्क और भंडारण लागत में और कटौती हो सके।

विज्ञापन

वहीं, अगर आज के सोने की कीमत की बात करें तो 22 कैरेट सोने के दाम 9,551 प्रति ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 8,755 प्रति ग्राम है। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों के लिए भी सोने के दाम तय किए गए हैं। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने के दाम में कितना बदलाव आया है?

दिल्ली में सोने के दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,566 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 8,770 रुपए प्रति ग्राम है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में सोने के भाव अन्य शहरों से अलग हैं। दिल्ली में सोने की मांग ज्यादा होने के कारण यहां की कीमत सामान्य से अधिक रहती है।

विज्ञापन

चेन्नई में सोने के दाम

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,551 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 8,755 रुपए प्रति ग्राम है। इस शहर में भी सोने के दाम में ठहराव देखा जा रहा है।

मुंबई में सोने के दाम

विज्ञापन

मुंबई में भी चेन्नई की तरह 24 कैरेट सोने की कीमत 9,551 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 8,755 रुपए प्रति ग्राम है।

अन्य शहरों में सोने के दाम

इन सभी शहरों के साथ ही अन्य शहर जैसे कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में सोने के दाम एक जैसे हैं। यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत 8,755 रुपए है और 24 कैरेट सोने के दाम 9,551 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 8,760 रुपए प्रति ग्राम है और 24 कैरेट सोने के दाम 9,556 रुपए प्रति ग्राम हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ