हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FASTag Statement Download: फास्टैग से कब, कहां और कैसे कटे पैसे? फोन पर इन आसान तरीकों से डाउनलोड करें स्टेटमेंट

FASTag Statement Download Guide: फास्टैग से कब, कहां और कितनी राशि कटी, यह जानना चाहते हैं? मोबाइल से स्टेटमेंट डाउनलोड करने के आसान तरीके क्या हैं? आइए पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझते हैं.

विज्ञापन
FASTag बैलेंस कटने पर कैसे चेक करें पूरी डिटेल?

FASTag Statement Download: कई बार FASTag रिचार्ज कराने के कुछ ही दिनों बाद बैलेंस खत्म हो जाता है. ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता कि पैसे किस टोल प्लाजा पर कटे हैं. अगर आपको लगता है कि खाते से गलत पैसे कटे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से FASTag की स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं. इससे आपको हर एक लेनदेन की पूरी जानकारी मिल जाएगी. स्टेटमेंट निकालने के लिए आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी की वेबसाइट, बैंक ऐप या यूपीआई ऐप की मदद ले सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसमें केवल दो मिनट का समय लगता है.

ऑफिशियल पोर्टल कैसे से डाउनलोड करें स्टेटमेंट?

FASTag की आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटमेंट निकालना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में fastag.ihmcl.com खोलें. इसके बाद FASTag Login वाले विकल्प पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और फोन पर आए ओटीपी की मदद से साइन-इन करें. लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे Dashboard में से Statement या Toll Transaction Details वाले विकल्प को चुनें. अब आपको जिस तारीख से जिस तारीख तक की जानकारी चाहिए, उस अवधि को सेलेक्ट करें. इसके बाद Download PDF पर क्लिक करते ही आपके फोन में पूरी जानकारी डाउनलोड हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: कितने चालान कटने पर रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस? नहीं जानते होंगे ये जरूरी ट्रैफिक रूल

विज्ञापन

अपने बैंक ऐप से कैसे निकालें जानकारी?

अगर आपने अपना FASTag किसी बैंक से बनवाया है, तो आप बैंक ऐप से भी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलकर उसमें लॉगिन करें. ऐप के अंदर मौजूद FASTag वाले सेक्शन पर जाएं. वहां आपको अपने टैग से जुड़ी सभी जानकारियां दिखाई देंगी. इसके बाद Transaction History या Download Statement वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपनी पसंद की तारीखों को चुनें और फाइल को अपने फोन में सेव कर लें. इसके अलावा आप गूगल पे या फोनपे जैसी पेमेंट ऐप से भी लेनदेन को आसानी से देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola