अगर आप भी सड़क पर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो अब संभल जाइए. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एक ऐसा नियम लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे आपकी जरा सी लापरवाही ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) दोनों रद्द करा सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM के 66वें वार्षिक सम्मेलन में नए ‘नेगेटिव पॉइंट सिस्टम’ का ऐलान किया है, जिसमें बार-बार चालान कटने पर ड्राइविंग लाइसेंस के रद्द होने का प्रावधान है, वहीं अच्छे चालकों को फायदा भी होगा.
भारतीय Driving Licence से इन देशों में चला सकते हैं कार, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये नियम
क्या है सरकार का नया ‘नेगेटिव पॉइंट सिस्टम’?
नितिन गडकरी के अनुसार, परिवहन मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए एक ‘ग्रेडेड पॉइंट सिस्टम’ तैयार कर रहा है. इसके तहत जब भी कोई चालक ट्रैफिक नियम तोड़ेगा तो उसके लाइसेंस और आरसी से पॉइंट कट जाएंगे. यदि किसी चालक के तय सीमा से अधिक पॉइंट कटते हैं तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि इस व्यवस्था का मुख्य मकसद जिम्मेदार ड्राइवरों और बार-बार नियम तोड़ने वालों के बीच फर्क करना है. जिन चालकों का ड्राइविंग रिकॉर्ड साफ-सुथरा रहेगा और अच्छे पॉइंट्स होंगे, उन्हें बीमा कंपनियों और अन्य माध्यमों से विशेष छूट व फायदे दिए जाएंगे. वहीं, बार-बार गलतियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
देश में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए गडकरी ने बताया कि भारत में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.80 लाख लोगों की जान चली जाती है. इनमें जान गंवाने वाले अधिकांश लोग 18 से 36 वर्ष के युवा होते हैं. उन्होंने कहा कि चालकों का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार एक बड़ी समस्या है और हादसों को हर हाल में रोकना होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में चालकों के व्यवहार में सुधार के लिए 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां अब तक 10 लाख चालकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इसके अलावा अक्टूबर 2027 से ‘भारत NCAP 2.0’ लागू करने की भी तैयारी है.
Driving Licence New Rule: इन 5 गलतियों पर रद्द हो जाएगा DL; कोर्ट में अपील भी पड़ेगी महंगी
संबंधित खबरें
आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
14 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
15 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
16 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
19 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines