Diwali Chhath Special Train 2025: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार अब करीब हैं. इस समय में सबसे बड़ी दिक्कत होती है घर की टिकट कन्फर्म करवाने की. लोग महीनों पहले से बुकिंग करते हैं, फिर भी आखिरी समय पर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है.
1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने घोषणा की है कि वह त्योहारों के दौरान यूपी और बिहार समेत कई रूट्स पर 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. मध्य रेलवे ने पहले से घोषित 944 स्पेशल ट्रेनों के अलावा अब 182 और अतिरिक्त ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो गई है.
मुंबई से बरौनी तक पूजा स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने त्योहारों की भीड़ को संभालने के लिए मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) से बिहार (बरौनी) तक पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू की है.
- ट्रेन संख्या 09061 (बांद्रा-बरौनी स्पेशल): सोमवार को रात 9:20 बजे रवाना होगी और बुधवार शाम 7:15 बजे पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 09062 (बरौनी-बांद्रा स्पेशल): गुरुवार दोपहर 12:15 बजे निकलेगी और शनिवार सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी.
बरौनी ट्रेन का शेड्यूल और रूट
- ट्रेन संख्या 09061, 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी.
- ट्रेन संख्या 09062, 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगी.
यह पूजा स्पेशल ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, लखनऊ, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
ये भी पढ़ें- 1299 रुपये में करें हवाई यात्रा, ग्रैंड रनवे फेस्ट में सस्ते में घूमें देश-विदेश
एलटीटी से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से कई राज्यों के लिए खास पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
- एलटीटी-दानापुर स्पेशल (01017/01018): 27 सितंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी.
- एलटीटी-मऊ स्पेशल (01123/01124): 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी.
- एलटीटी-बनारस स्पेशल (01051/01052): 24 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी.
- एलटीटी-करीमनगर स्पेशल (01067/01068): 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी.
पुणे से भी चलेंगी फेस्टिवल ट्रेनें
पुणे से भी त्योहारों के लिए खास ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
- पुणे-अमरावती स्पेशल (01403/01404): 7 अक्टूबर से 26 नवंबर तक.
- पुणे-सांगानेर जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल (01405/01406): 26 सितंबर से 8 नवंबर तक.
टिकट बुकिंग की डिटेल
रेलवे ने इन ट्रेनों की बुकिंग 14 सितंबर से शुरू कर दी है. यात्री अपने टिकट आसानी से IRCTC वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं. वहीं, जिन यात्रियों को अनारक्षित डिब्बे की टिकट चाहिए, वे UTS ऐप या स्टेशन काउंटर से बुकिंग कर सकते हैं.
सफर होगा आसान
त्योहारों के समय ट्रेन टिकट पाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. लेकिन इस बार रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के चलते यूपी-बिहार समेत कई जगहों पर घर जाना आसान होगा. अगर आप भी दिवाली या छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो तुरंत टिकट बुक कर लें.
ये भी पढ़ें- जनरल टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ने जोड़ी नई शर्त, आरक्षण के लिए आधार जरूरी
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
3 days agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines