Delhi Traffic Jam: अगर आप आज दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो कुछ रूटों से आज बचने की कोशिश करें. क्योंकि दिल्ली पुलिस ने इन रास्तों पर भारी जाम रहने की आशंका जताई है. दिल्ली पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है उसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह चल रहे अंडरपास और मेट्रो से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसकी वजह से जाम (Traffic Jam) लग सकता है. इससे बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने ये सुझाव दिया है कि दिल्ली के लोग आज वैकल्पिक रास्तों से होकर जाएं.
यह भी पढ़ें : 6 बैंकों ने घटाया लोन पर ब्याज दर, क्या सस्ता हो गया कर्ज? फटाफट चेक करें रेट
इन रूट्स से आज बचें
अगर आप दिल्ली के मधुबन चौक इलाके में जा रहे हैं तो इस रास्ते को अवॉइड करें. क्योंकि यहां DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) का निर्माण कार्य चल रहा है. मधुबन चौक इंटरसेक्शन पर यातायात प्रभावित रह सकता है. यहां एक फुट ओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा नए मेट्रो स्टेशन से जुड़ा काम भी चल रहा है. इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बन सकती है.
इन रास्तों पर भी जानें से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हैदरपुर मेट्रो स्टेशन, ब्रिटानिया चौक-रामपुरा रेड लाइट के लिए भी एडवाइजरी जारी की है. इन रूट्स पर जाम का सामना करना पड़ सकता है. हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भी अंडरपास का काम चल रहा है और सड़क मरम्मत हो रही है. इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो सकता है. आउटर रिंग रोड के दोनों कैरिजवे इससे प्रभावित हो सकते हैं. ब्रिटानिया चौक से रामपुरा रेड लाइट के बीच अंडरपास पर भी मरम्मत का काम चल रहा है. इससे भी ट्रैफिक डिस्टर्ब रह सकती है.
इसके अलावा एक बड़ा इवेंट, UNESCO इंटरगवर्नमेंटल कमिटी ऑन इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज का 20वां सेशन 8 से 13 दिसंबर 2025 तक लाल किले में हो रहा है. इस इवेंट में भारी भीड़ आने की उम्मीद है, जिससे सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक में काफी दिक्कत हो सकती है.
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 day agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
2 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
2 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
3 days agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines