6 बैंकों ने घटाया लोन पर ब्‍याज दर, क्‍या सस्ता हो गया कर्ज? फटाफट चेक करें रेट

र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) ने 5 द‍िसंबर को रेपो रेट में 25 बेस‍िक पॉइंट की कटौती की है. इसके बाद बहुत से बैंकों ने लोन के ल‍िए अपने ब्‍याज दरों में कटौती की है. इन 6 बैंकों ने अपने ब्‍याज दरों में क‍ितनी कटौती की है और अब क‍िस रेट पर बैंकों से लोन ले सकते हैं, यहां जानें.

loan

इन 6 बैंकों ने लोन पर ब्‍याज दरों में कटौती की है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 दिसंबर 2025 को अपनी MPC मीटिंग में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की कटौती की. अब रेपो रेट 5.25% हो गया है. इस साल यह चौथी कटौती है, जिससे कुल कटौती 1.25% हो गई है. रेपो रेट में कमी के बाद, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने अपने कस्टमर्स को लोन सस्ता करके तोहफा दिया है.

विज्ञापन

अगर आप लोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर राहत देने वाली है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 0.25 परसेंट रेपो रेट में कटौती के ऐलान का अब असर दिख रहा है. RBI के रेपो रेट में कमी के बाद, कई बैंकों ने अपने इंटरेस्ट रेट कम कर दिए हैं.

विज्ञापन

इन बैंकों ने घटाईं लोन पर ब्‍याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने अपने लोन रेट कम कर दिए हैं. PNB ने अपना रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है. नए रेट्स में बेसिक सर्विस प्राइस (BSP) में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी शामिल है. हालांकि, बैंक के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नए इंटरेस्ट रेट्स 6 दिसंबर 2025 से लागू हो गए हैं.

विज्ञापन

इंडियन बैंक ने अपना रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) 8.20% से घटाकर 7.95% कर दिया है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी 5 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है.

बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रेपो रेट-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RBLR) को 0.25% घटाकर 8.35% से 8.10% कर दिया है.

विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने अपने MCLR को 0.10 परसेंट घटाकर 9.55 परसेंट से 9.45 परसेंट कर दिया है, नए रेट 7 दिसंबर से लागू होंगे.

पब्लिक सेक्टर के बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने 7 दिसंबर को घर, कार, एजुकेशन और दूसरे RLLR-लिंक्ड प्रोडक्ट्स पर इंटरेस्ट रेट में 0.25 परसेंट की कटौती की घोषणा की है. बैंक ने बताया कि रेट में कटौती के बाद, होम लोन इंटरेस्ट रेट 7.10 परसेंट से शुरू होंगे, जबकि कार लोन इंटरेस्ट रेट 7.45 परसेंट होंगे.

विज्ञापन

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने लेंडिंग रेट्स कम कर दिए हैं. बैंक ने कहा कि बड़ौदा रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को 8.15 परसेंट से घटाकर 7.90 परसेंट कर दिया गया है. ये नए रेट्स भी 6 दिसंबर 2025 से लागू हो गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ