Chhath Puja 2026: दीपावली और छठ पूजा का त्योहार हो और बिहार के लोग घर न जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन त्योहारों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता.
अगर आप भी इस छठ पर घर जाने की सोच रहे हैं और टिकट न मिलने के डर से प्लान ड्रॉप करने वाले थे, तो ठहरिए. भारतीय रेलवे आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया है. रेलवे ने नई दिल्ली से दरभंगा (New Delhi – Darbhanga) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है, ताकि आपका घर जाने का सपना अधूरा न रहे.
नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का समय और शेड्यूल
रेलवे प्रशासन ने छठ पर्व पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन को पूरे डेढ़ महीने तक रोजाना चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 04098 (नई दिल्ली से दरभंगा) स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक रोजाना चलाई जाएगी. यह ट्रेन रोज सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दरभंगा के लिए रवाना होगी.
वहीं ट्रेन नंबर 04097 (दरभंगा से नई दिल्ली) वापसी में दरभंगा से नई दिल्ली के लिए रोजाना संचालित होगी, ताकि पर्व मनाकर लौटने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें : Rail Alert: कानपुर में 42 दिनों का मेगा ब्लॉक! शताब्दी, वंदे भारत समेत 56 ट्रेनें होंगी प्रभावित
तत्काल बुकिंग के लिए काम की टिप्स
त्योहारों के सीजन में स्पेशल ट्रेनों की सीटें भी मिनटों में फुल हो जाती हैं. जैसे ही IRCTC पर बुकिंग विंडो खुले, बिना देर किए अपनी टिकट बुक कर लें. और क्योंकि यह ट्रेन रोजाना (Daily) चल रही है, इसलिए आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से तारीख चुनने का बेहतर मौका मिलेगा.
जो लोग लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर घर जाने का इरादा छोड़ रहे थे, वे इस स्पेशल ट्रेन की मदद से आसानी से अपने परिवार के बीच छठ पर्व मना सकते हैं. इस बात को याद रखें कि रेलवे जल्द ही इस रूट के सभी हॉल्ट (ठहराव) और किराए का पूरा विवरण जारी करेगा. IRCTC ऐप या वेबसाइट पर जाकर उपलब्धता जरूर चेक करते रहें.
संबंधित खबरें
होटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
9 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
2 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines