हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DigiLocker में रखे दस्तावेज हर जगह नहीं बचाएंगे! जानिए क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम

अगर आपके व्हीकल के सभी जरूरी दस्तावेज DigiLocker या mParivahan ऐप में मौजूद हैं, तो भी कुछ हालातों में पुलिस आपकी गाड़ी जब्त कर सकती है. जानिए डिजिटल दस्तावेज कब वैलिड होते हैं और किन गलतियों पर कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन
Credit: AI

आज के समय में ज्यादातर लोग अपने वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज DigiLocker और mParivahan जैसे ऐप में सेफ रखते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर सभी दस्तावेज मोबाइल में मौजूद हैं, तो क्या ट्रैफिक पुलिस फिर भी उनकी कार या बाइक सीज कर सकती है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ये सवाल और भी चर्चा में आ गया है. दरअसल, वायरल वीडियो में दावा किया गया कि एक बाइक राइडर ने ट्रैफिक पुलिस को DigiLocker में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस और बाकी दस्तावेज दिखाए, लेकिन इसके बावजूद उसकी बाइक सीज कर ली गई. हालांकि, इस घटना की ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: DigiLocker Alert: डिजिलॉकर यूजर्स सावधान, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, इग्नोर की तो खाली हो जाएगा बैंक खाता

DigiLocker के दस्तावेज मान्य हैं?

भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत DigiLocker और mParivahan में मौजूद वाहन संबंधी दस्तावेजों को कानूनी मान्यता दी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, इन ऐप्स में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और बाकी डॉक्यूमेंट्स बाकी दस्तावेजों के बराबर वैलिड हैं. सामान्य जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस इन्हें मंजूर कर सकती है. कई लोग ये गलती करते हैं कि वो DigiLocker का स्क्रीनशॉट या मोबाइल गैलरी में सेव दस्तावेजों की फोटो दिखा देते हैं. लेकिन कानून के मुताबिक, सिर्फ DigiLocker या mParivahan ऐप में मौजूद लाइव डिजिटल दस्तावेज ही वैलिड माने जाते हैं. स्क्रीनशॉट, फोटो, व्हाट्सएप पर भेजी गई कॉपी या फोटोकॉपी को ऑफिशियल दस्तावेज नहीं माना जाता.

विज्ञापन

कब सीज हो सकती है गाड़ी?

सिर्फ इसलिए कि आपके पास DigiLocker में दस्तावेज हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हर हालात में वाहन जब्त नहीं होगा. अगर ड्राइविंग लाइसेंस या RC की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है, दस्तावेज फर्जी हैं, ड्राइवर के पास वैलिड लाइसेंस नहीं है या व्हीकल किसी गंभीर यातायात नियम के उल्लंघन में शामिल है, तो पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर सकती है. ऐसी स्थिति में वाहन सीज भी किया जा सकता है. वाहन चलाने से पहले ये सुनिश्चित करें कि DigiLocker या mParivahan ऐप में आपके सभी दस्तावेज अपडेट और वैध हों. ड्राइविंग लाइसेंस, RC, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) की समय-समय पर वैलिडिटी जांचते रहें. जांच के दौरान हमेशा ऐप के अंदर मौजूद लाइव दस्तावेज ही दिखाएं और मोबाइल में पर्याप्त बैटरी भी रखें ताकि जरूरत पड़ने पर दस्तावेज आसानी से दिखाए जा सकें.

ये भी पढ़ें: Telegram पर फिल्में देखने वालों को तगड़ा झटका! सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, बंद होंगे चैनल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola