DigiLocker Alert: डिजिलॉकर यूजर्स सावधान, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, इग्नोर की तो खाली हो जाएगा बैंक खाता
देशभर के DigiLocker यूजर्स को अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि केंद्र सरकार ने यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है, जिसे अगर इग्नोर किया गया तो यूजर्स के साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है। उनका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए DigiLocker यूजर्स को बेहद सावधान रहने की सलाह केंद्र सरकार ने दी है।

केंद्र सरकार की चेतावनी के अनुसार, DigiLocker यूजर्स को गलती से भी DigiLocker जैसी वेबसाइट पर क्लिक नहीं करना है। आजकल DigiLocker और CISCE के नाम से फेक वेबसाइट इंटरनेट पर स्क्रॉल हो रही है। इस साइट पर अगर किसी ने अकाउंट बनाया तो ठगे जा सकते हैं। X पर Digital India ने अलर्ट जारी किया है।
डिजिलॉकर में सेव किए जाते निजी दस्तावेज
2 / 5देश में आजकल DigiLocker का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। लोग इसमें अपने Aadhaar Card, Voter Card, Pan Card, Marksheets, Driving Licence और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव करके रखते हैं। लेकिन अब DigiLocker इसके जैसी दिखने वाली digilocker.cisceboard.org नामक फेक वेबसाइट का खतरा मंडरा रहा है।
डिजिटल इंडिया ने जारी की है ये चेतावनी
3 / 5Digital India ने बताया है कि digilocker.cisceboard.org असली DigiLocker पोर्टल जैसी दिखती है, लेकिन यह वेबसाइट DigiLocker, CISCE, NAD, NeGD और MeitY से कनेक्ट नहीं है। इसलिए Digilocker यूजर्स किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी 4 निजी चीजें Aadhaar Number, OTP, Documents और Payment Details शेयर करने से बचें।
ठगों के साथ ये 4 डिटेल शेयर करने से बचें
4 / 5Digital India के अनुसार, साइबर फ्रॉड करने वाले DigiLocker पोर्टल जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट के जरिए लोगों से उनकी पर्सनल डिटेल मांग रहे हैं। Aadhaar Number, OTP, Mobile Number, बैंक डिटेल और पेमेंट डिटेल शेयर करने को जा रहा है। यह डिटेल्स मिलने के बाद ठग बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। Identity Theft जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
नकली वेबसाइट को कैसे पहचानें?
5 / 5Digital India के अनुसार, नकली वेबसाइट असली जैसी ही बनाई जाती हैं। लेकिन नकली वेबसाइट की पहचान उसके URL यानी वेबसाइट एड्रेस से होगी। अगर URL अजीब लगा रहा हो या Official Domain जैसा न दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं। लिंक पर सीधे क्लिक करने की बजाय खुद Browser में URL टाइप करेंगे तो सही वेबसाइट ऑटोमेटिक स्क्रॉल हो जाएगी। थोड़ी सावधानी और सही जानकारी ठगी से बचने का एकमात्र उपाय है।



















