इस रक्षाबंधन पर अब स्पीड पोस्ट के ज़रिए भाईयों तक राखी आसानी से और जल्दी पहुंच जाएगी. भारतीय डाक ने सुपरफास्ट डिलीवरी के लिए एक्सप्रेस स्पीड पोस्ट सर्विस शुरू की है, जिसके ज़रिए मात्र 24 और 48 घंटे में राखी या कोई और ज़रूरी डॉक्यूमेंट आसानी से पहुंचाया जा सकता है. ये सर्विस दिल्ली समेत 6 महानगरों के लिए शुरू की गई है. इंडियन पोस्ट डिपार्टमेंट ने 1 अगस्त 2026 से कई नए नियम भी लागू किए हैं. जिसके तहत
ये भी पढ़ें: EPFO New Claim Rules: EPFO का 7 करोड़ खाताधारकों को बड़ा तोहफा, अब 2 दिन में सेटल होगा PF क्लेम
क्या बदलाव हुए?
इंडियन पोस्ट डिपार्टमेंट ने नया बदलाव करते हुए स्पीड पोस्ट में दस्तावेज और पार्सल की कैटेगरी अलग बना दी हैं. अब 500 ग्राम तक के नॉन-कमर्शियल राखी वाले लिफाफे और छोटे पैकेट्स को ‘डॉक्यूमेंट’ कैटेगरी में डाल दिया है. ऐसा करने से ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी. नए नियमों के मुताबिक अब राखी के अलावा आधार कार्ड या UIDAI कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड या बीमा से जुड़े दस्तावेजों को डॉक्यूमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा. वहीं, अगर राखी के साथ कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम या कोई और चीज भेजते हैं, तो वो पार्सल की श्रेणी में आएंगे.
किन शहरों में शुरू हुई सर्विस?
एक्सप्रेस स्पीड पोस्ट सर्विस अभी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई है. इसे दो भागों में बांटा गया है- 24 स्पीड पोस्ट यानी 24 घंटे में डिलीवरी और 48 स्पीड पोस्ट यानी 48 घंटे में डिलीवरी. तो इस रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी स्पीड पोस्ट से भेजने का प्लान बेहतर ऑप्शन रहेगा. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए ज़रूरी है. सबसे पहले राखी का वज़न जरूर चेक करें. अगर आप सिर्फ राखी या कोई दस्तावेज़ भेज रहे हैं तो वो डॉक्यूमेंट कैटेगरी में आएगा और अगर आप उसके साथ कोई गिफ्ट या सामान भेज रहे हैं तो वो पार्सल श्रेणी में आएगा. कोई भी सामान भेजने से पहले भारतीय डाक विभाग की नई रेट लिस्ट ज़रूर देख लें ताकि स्पीड पोस्ट करने में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो.
ये भी पढ़ें: 31 July 2026: ITR की डेडलाइन मिस करेंगे तो क्या होगा? नजरअंदाज करने से पहले जान लें ये नुकसान
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 day agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
2 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
2 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
2 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
3 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
3 days agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines