APAAR ID: नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों के लिए APAAR ID कार्ड की शुरुआत की गई है। इसका पूरा नाम है Automated Permanent Academic Account Registry। यह एक यूनिक स्टूडेंट आईडी है, जिसमें किसी छात्र की पूरी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगी। इसे एक तरह का शैक्षणिक पहचान पत्र कहा जा सकता है।
क्यों जरूरी है APAAR ID?
अब हर स्कूल को अपने छात्रों के लिए यह आईडी बनवाना होगा। इस कार्ड की मदद से बच्चों के अकादमिक रिकॉर्ड, उपलब्धियां और अवॉर्ड्स सुरक्षित रहेंगे। बाद में जब बच्चे किसी नए कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेंगे, तो उन्हें पुराने रिकॉर्ड्स साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। सबकुछ ऑनलाइन और आसानी से उपलब्ध होगा।
पैरेंट्स की सहमति जरूरी
अगर बच्चा नाबालिग है, तो उसके लिए यह आईडी बिना पैरेंट्स की अनुमति के नहीं बनाई जा सकती। इसके लिए एक पैरेंटल कंसेंट फॉर्म भरना और स्कूल में जमा करना होता है। तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होती है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले APAAR की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से ‘Resources’ सेक्शन में जाकर Parental Consent Form डाउनलोड करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और बच्चे के स्कूल में जमा करें।
- इसके बाद स्कूल और शिक्षा विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आगे बढ़ेगी।
ऑनलाइन आईडी बनाने की प्रक्रिया
- Academic Bank of Credit (ABC) वेबसाइट पर जाएं।
- दाईं ओर ऊपर ‘My Account’ पर क्लिक करें और ‘Student’ विकल्प चुनें।
- अब आपको DigiLocker पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आधार नंबर और कुछ अन्य बेसिक डिटेल्स डालनी होंगी।
- लॉग-इन के बाद KYC वेरिफिकेशन करें और अपनी स्कूल/अकादमिक जानकारी भरें।
- सारी डिटेल्स सबमिट करते ही आपका APAAR ID कार्ड तैयार हो जाएगा।
APAAR ID कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- दोबारा ABC वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
- डैशबोर्ड पर आपको “APAAR Card Download” का विकल्प मिलेगा।
- यहां से आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।
क्या सभी छात्रों को बनवाना जरूरी है?
फिलहाल सरकार ने इसे अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन ज्यादातर राज्य सरकारें अपने छात्रों को यह आईडी बनवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्र के सभी रिकॉर्ड्स एक ही जगह सुरक्षित रहते हैं और भविष्य में कॉलेज एडमिशन या किसी भी तरह की शिक्षा से जुड़ी प्रक्रिया आसान हो जाती है।
ये भी पढ़ें- क्या किसान भी भरते हैं Tax? इसे लेकर क्या हैं नियम, पढ़ें डीटेल
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
3 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
21 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
22 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
23 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
2 days agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines