PAN-AADHAR के डिटेल्स मैच नहीं हुए तो अटक जाएंगे काम, निकलेगा PF का पैसा, घर बैठे करें ठीक

PAN और Aadhaar डिटेल्स अगर अलग हैं तो आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं। ITR filing, बैंक अकाउंट, लोन और यहां तक कि EPFO से पैसा निकालना भी मुश्किल हो सकता है। जानें कैसे PAN Aadhaar मिसमैच (नाम या DOB) को घर बैठे सही किया जा सकता है।

PAN-AADHAR

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

भारत में अब ज्यादातर फाइनेंशियल और सरकारी कामों के लिए PAN और Aadhaar का लिंक होना जरूरी है। टैक्स फाइलिंग से लेकर बैंकिंग और EPFO तक, हर जगह इन दोनों की जानकारी मैच करनी चाहिए। अगर नाम या जन्मतिथि (DOB) में जरा भी अंतर हुआ तो लिंकिंग फेल हो जाती है और कई जरूरी काम बीच में अटक सकते हैं।

साधारण सी स्पेलिंग मिस्टेक और नाम का अलग फॉर्मेट या तरीके से लिखे जाने से दिक्कत हो जाती है। जैसे आधार कार्ड पर अगर Kumar Anil Verma है और PAN कार्ड पर Anil Kumar Verma लिखा है तो इसे मिसमैच मना जाएगा। ऐसे ही जन्म तारीख और जेंडर में भी कुछ अंतर होने से इन्हें लिंक नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

इन कामों पर होगा असर

अगर ये दोनों कार्ड लिंक नही होते तो इनकम टैक्स रिटर्स फाइलिंग, बैंक अकाउंट, लोन प्रोसेसिंग, निवेश और यहां तक कि EPFO से पैसा निकालना भी मुश्किल हो सकता है। EPFO ने भी साफ किया है कि क्लेम पास करने के लिए आधार और पैन की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।

घर बैठे ऐसे करें AADHAR की गलती ठीक

अगर Aadhaar में नाम या जन्मतिथि गलत है तो इसे ऑनलाइन सुधारा जा सकता है। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। Aadhaar नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें। फिर अपडेट डेमोग्रेफिक्स सेक्शन में जाकर नाम या DOB सुधारें। सही जानकारी भरने के बाद बर्थ सर्टिफिकेट या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सबमिट करने पर आपको URN (Update Request Number) मिलेगा जिससे अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

PAN डिटेल्स में ऐसे करें सुधार

PAN कार्ड में गलती सुधारने के लिए सबसे पहले NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर जाए। इसके बाद उसपर चेंज और करेक्शन( Changes Or Correction in Pan Data) वाला विकल्प चुनें। फिर PAN नंबर डालें, सही जानकारी भरें और बाकी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। इस प्रोसेस के लिए लगभग 110 की फीस लगती है। आवेदन पूरा करने पर एक acknowledgment slip भी मिलेगी, जिससे आगे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।

PAN और Aadhaar linking का तरीका

सबसे पहले ध्यान रखें कि दोनों डॉक्यूमेंट्स में डिटेल्स एक जैसी हों। फिर Income Tax e-filing पोर्टल पर जाएं और Link Aadhaar का ऑप्शन चुनें। PAN और Aadhaar नंबर डालें, नाम भरें और Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP आने के बाद वेरिफाई करें। कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर linking का मैसेज दिख जाएगा।

विज्ञापन

PAN और Aadhaar अपडेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • नाम सुधार के लिए: पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट
  • जन्मतिथि सुधार के लिए: जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट
  • पहचान प्रमाण (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस

ये भी पढ़ें- आपके पास भी है ये क्रेडिट कार्ड? सितंबर से बदलने वाले हैं इसके नियम, देखें डीटेल्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ