हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार के 6 जिलों में बनेंगे एयरपोर्ट, जानें किन-किन शहरों को मिलेगा फायदा

बिहार में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार 6 जिलों में एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू करने जा रही है। इन एयरपोर्ट से यात्रियों की सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar News

बिहार के लोगों की सुविधा के लिए सरकार जल्द 6 जिलों में एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू करने जा रही है। प्रदेश के वाल्मीकि नगर, सहरसा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बीरपुर, और मुंगेर में एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की 2 टीमें बिहार पहुंचकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेंगी।

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि नगर, बीरपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर में 22 से 27 मई तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम रहेगी और एयरपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू की जाएगी। इन एयरपोर्ट्स के बनने से न केवल बिहार की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक विकास में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही इन छह नए एयरपोर्ट के बनने से सूबे के सुदूर क्षेत्र भी देश के प्रमुख शहरों से जुड़ जाएंगे। शहरों में हवाई सुविधा शुरू होने से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

एयरपोर्ट के लिए कितने का बजट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिससे कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Child Aadhaar Card: घर बैठे फ्री में बनाएं बच्चों के आधार कार्ड, जानें आसान तरीका

पीएम मोदी पहुंचेंगे पटना

सम्राट चौधरी ने ये भी बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना पहुंचेंगे, जहां वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इस टर्मिनल के चालू होने से पटना एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की योजना

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। प्रदेश में इन एयरपोर्ट के साथ-साथ कई ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी बनने की योजना बनाई जा रही है, जिससे हवाई यात्रा को और सुगम बनाया जा सके।।

ये भी पढ़ें- यूपी सरकार दे रही है डेयरी शुरू का सुनहरा मौका, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें