यूपी सरकार दे रही है डेयरी शुरू का सुनहरा मौका, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में डेयरी व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब सरकार डेयरी खोलने वालों को करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी। ऐसे में अगर आप भी शुरू करना चाहते हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

UP Sarkari Yojna
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

आजकल बहुत से लोग डेयरी का व्यापार भी कर रहे हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लेकिन इस व्यापार में भी लागत आती है। अगर कोई छोटी सी डेयरी खोलना चाहता है, तो उसमें लाखों रुपए खर्च होते हैं। वहीं, अगर कोई बड़ी डेयरी खोलना चाहता है, तो उसमें करोड़ों रुपए तक खर्च हो सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपको उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी। सरकार डेयरी खोलने के लिए 5 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दे रही है। यह सब्सिडी सरकार की तरफ से डेयरी यूनिट, पशु आहार उत्पादन यूनिट, डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण और सहायक उपकरणों की स्थापना के लिए दी जाएगी।

विज्ञापन

इन चीजों पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार डेयरी व्यवसाय से जुड़ी अलग-अलग यूनिट खोलने के लिए अलग-अलग मात्रा में सब्सिडी देगी। अगर कोई डेयरी या डेयरी यूनिट खोलता है, तो उसे लागत का 35 प्रतिशत दिया जाएगा, जो 5 करोड़ रुपए तक हो सकता है। पशु आहार एवं पोषण विनिर्माण इकाई के लिए लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 5 करोड़ रुपए।

डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण के लिए लागत का 35 प्रतिशत, जो अधिकतम 2.5 करोड़ रुपए है। ट्रेसबिलिटी और क्वालिटी कंट्रोल मशीनरी के लिए लागत का 35 प्रतिशत तक, जो अधिकतम 1 करोड़ है। कोल्ड चेन सिस्टम, जैसे वैन, टैंकर, फ्रीजर आदि स्थापित करने के लिए लागत का 35 प्रतिशत, जो अधिकतम 1 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन

पशु आहार इकाई के विस्तार के लिए लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 2 करोड़ रुपये दिया जाएगा। वहीं, छोटे कारोबार के लिए मशीनरी खरीदने पर लागत का 50 प्रतिशत, अधिकतम 50 लाख तक दिया जाएगा।

सब्सिडी पाने का क्या है तरीका? 

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और डेयरी खोलने की सोच रहे हैं, तो आपको उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाना होगा। इसके बाद आपको उत्तर प्रदेश कामधेनु डेयरी योजना के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। फिर आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ में अटैच करने होंगे और अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। तो बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं और अपने डेयरी व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ