केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खबर है. 8वां वेतन आयोग अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. अक्टूबर की शुरुआत में बेंगलुरु में अहम चर्चा पूरी करने के बाद आयोग अब दशहरे के तुरंत बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी बैठक करने जा रहा है. 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ पर दिए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दशहरा बीतने के बाद 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोग की अहम बैठकें होंगी. इन दो दिनों में आयोग कर्मचारी यूनियनों, कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन और विभिन्न फेडरेशनों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेगा. बैठक का मुख्य एजेंडा कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में संभावित बदलावों पर राय और जरूरी सुझाव जुटाना है.
यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को मिलेगी बड़ी राहत, क्या बदलेगा 15 साल वाला नियम?
रेलवे दफ्तरों का दौरा भी करेगा आयोग
मुंबई दौरे के दौरान आयोग केवल बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेंट्रल रेलवे के कई विभागों का दौरा भी करेगा. इसका मकसद रेलवे कर्मचारियों की असल कामकाजी परिस्थितियों और जमीनी चुनौतियों को करीब से समझना है, ताकि सिफारिशें तैयार करते समय व्यावहारिक दिक्कतों का पूरा ध्यान रखा जा सके.
सैलरी, DA और HRA पर पैनी नजर
आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे दिल्ली, देहरादून और उत्तर प्रदेश में पहले ही बैठकें कर चुका है. इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों के पे-मैट्रिक्स, महंगाई भत्ता (DA), महंगाई राहत (DR), मकान किराया भत्ता (HRA) और प्रमोशन नियमों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित यह आयोग सभी पक्षों से मिलने वाले सुझावों और आंकड़ों के विश्लेषण के बाद ही अपनी अंतिम सिफारिशें तैयार करेगा. हालांकि, सैलरी बढ़ोतरी या फिटमेंट फैक्टर को लेकर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoदिल्ली-हरिद्वार हाईवे से 90 मिनट में होगा सफर, जल्द खुलेगा 51 km का हिस्सा
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines