Zodiac Sign: बाथरूम में फोन इस्तेमाल करने से लेकर शराब पीने तक, जानें किन-किन आदतों से कमजोर होते हैं नवग्रह?

Zodiac Sign: कुंडली में अगर आपका कोई ग्रह कमजोर हो तो उसका असर आपके जीवन में अवश्य पड़ सकता है। आपको बता दें कि हर व्यक्ति अपनी कुछ आदतों से ग्रहों को नाराज कर देता है। आज हम आपको बताएंगे आपकी कौन सी आदतें हैं जो ग्रहों को नाराज कर सकती हैं।

Zodiac Sign: बाथरूम में फोन इस्तेमाल करने से लेकर शराब पीने तक, जानें किन-किन आदतों से कमजोर होते हैं नवग्रह?
विज्ञापन

Zodiac Sign: क्या आपको अंदाजा है कि आपका रोजाना व्यवहार आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? जी हां जैसा व्यवहार आप अपने घर में परिवार के साथ करते हैं और अपने से छोटे, दोस्तों या बाहर किसी के साथ करते हैं ये आपके ग्रहों पर अच्छा या बुरा असर डालते हैं। जिसके चलते आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी आदते आपके ग्रह को कमजोर बना सकताी हैं।

Advertisment

सूर्य ग्रह

जो लोग गुस्से में अपने पिता का अपमान करते हैं और सुबह देर से सोकर उठते हैं। ऐसे लोगों का सूर्य कमजोर हो जाता हैं। इससे लोगों को रोजाना जिंदगी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चंद्र ग्रह

आपको बता दें जो लोग अपनी मां का अपमान करते हैं, पानी को बर्बाद करते हैं और दूसरों से चालाकी से काम निकलवाते हैं। उनका चंद्र ग्रह कमजोर होता है।

गुरु ग्रह

जो लोग अपने गुरु या अपने से बड़े लोगों का अनादर करते हैं। उनका गुरु ग्रह कमजोर होता है। इससे लोगों कि रोजाना जिंदगी में काफी दिक्कतें आने लगती हैं।

विज्ञापन

शुक्र ग्रह

जो लोग अपने पार्टनर का अपमान करते है और लोगों को धोखा देते हैं। साथ ही महिलाओं का अपमान करते हैं और फिजूल पैसे खर्च करते हैं। उनका शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है।

बुध ग्रह

जो लोग चालाकी से काम निकालते हैं। साथ ही किसी के लिए भी गलत का प्रयोग करते हैं और दूसरों को इंतजार करवाते हैं उनका बुध ग्रह कमजोर हो जाता है।

विज्ञापन

शनि ग्रह

जो लोग अपने से नीचे काम करने वालों को परेशान करते हैं, और जानवरों को मारते हैं, परेशान करते हैं और मांस, मदिरा का सेवन करते हैं। ऐसे लोगों का शनि ग्रह कमजोर होता है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

राहु ग्रह

 लोग जो बाथरूम में मोबाइल चलाते हैं और अपने बाथरूम को गंदा रखते हैं साथ ही  दूसरों की तरक्की से जलते है उनका राहु ग्रह कमजोर होता है।

विज्ञापन

केतु ग्रह

जो व्यक्ति लोगों को ताना मारते हैं और अपने पास्ट की बातें करते हैं। उनका केतु ग्रह कमजोर होता है। इससे लोगों कि रोजाना जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ