---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे, अपनी राशि अनुसार करें शक्तिशाली मंत्रों का जाप

भारतीय ज्योतिष शास्त्र सबसे प्रमुख उद्देश्य मानव कल्याण है। यहां सभी राशियों के लिए ग्रंथों से शक्तिशाली मंत्र दिए गए हैं, जो मंत्र न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, बल्कि नसीब के बंद दरवाजों को भी खोलने में सहायता करते हैं, तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार ये मंत्र क्या हैं?

---विज्ञापन---

कभी-कभी ऐसा महसूस होता है जैसे किस्मत हमसे रूठ गई हो या हमें धोखा दे दिया हो, क्योंकि कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफलता दूर और निराशा पास लगती है। ऐसे में भारतीय ज्योतिष शास्त्र में एक प्रभावी उपाय बताया गया है, जो किसी के भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यह उपाय है- अपनी राशि के अनुसार शक्तिशाली मंत्रों का जाप।

यहां बताएं गए ये मंत्र न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, बल्कि भाग्य के बंद दरवाजों को भी खोलने में मदद करते हैं। इन शक्तिशाली मंत्रों का नियमित जाप जीवन में समृद्धि और सुख-शांति लाता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार ये मंत्र क्या हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

‘ॐ नमो लक्ष्मी नारायणाय नमः’

मेष राशि के जातकों के लिए यह मंत्र विशेष रूप से लाभकारी है। यह मंत्र भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख और समृद्धि लाता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’

वृषभ राशि के लिए यह मंत्र धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति में सहायक है। इसके जाप से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और स्थिरता मिलती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

‘ॐ बुधाय नमः’

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह मंत्र बुध ग्रह को प्रसन्न करता है, जिससे बुद्धि और वाणी में वृद्धि होती है। शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोग इसे जाप कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

‘ॐ स्रां स्रीं स्रूं सः चन्द्रमसे नमः’

कर्क राशि के लिए यह मंत्र मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता लाता है। यह चंद्रमा को समर्पित है, जो रिश्तों को मजबूत और तनाव को दूर करता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’

सिंह राशि के जातकों के लिए यह मंत्र आत्मविश्वास, यश और सफलता में वृद्धि करता है। यह सूर्य देव को समर्पित है और नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोतरी करता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

‘ॐ श्रीं धन्वंतरे नमः’

कन्या राशि के लिए यह मंत्र स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक है। यह भगवान धन्वंतरि को समर्पित है, जो रोगों से मुक्ति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’

तुला राशि के जातकों के लिए यह मंत्र प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण में वृद्धि करता है। यह मंत्र शुक्र ग्रह को समर्पित है और रिश्तों में मधुरता लाने में सहायक है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

‘ॐ काल भैरवाय नमः’

वृश्चिक राशि के लिए यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा और शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है। यह भगवान काल भैरव को समर्पित है और भय को दूर करता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः’

धनु राशि के जातकों के लिए यह मंत्र शिक्षा, धर्म और आध्यात्मिक उन्नति में सहायता करता है। यह देवगुरु बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’

मकर राशि के लिए यह मंत्र कर्मठता और न्यायप्रियता को बढ़ाता है। यह कर्मफल के स्वामी शनिदेव को समर्पित है, जो जीवन में स्थिरता और सफलता लाता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह मंत्र आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति का स्रोत है। भगवान विष्णु को यह मंत्र समर्पित जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’

मीन राशि के जातकों के लिए यह मंत्र प्रेम, करुणा और आनंद की प्राप्ति में सहायक है। यह मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है, जो आध्यात्मिक विकास में मदद करता है।

---विज्ञापन---

ज्योतिष शास्त्र के ग्रंथों के अनुसार, इन मंत्रों का सही उच्चारण और पूरी श्रद्धा से जाप करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, तो अब से अपनी राशि के अनुसार शक्तिशाली मंत्र का जाप शुरू करें और देखें किस तरह आपके किस्मत के बंद दरवाजे खुलने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: ये 4 राशियां आसानी से खा जाती हैं धोखा, जानिए क्यों बन जाती हैं दूसरों के लिए ‘इस्तेमाल की चीज’?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 06, 2025 09:41 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola