सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं...क्या दोनों कह देंगे - तलाक, तलाक,तलाक ?

Shoaib Malik Sania Mirza

Shoaib Malik Sania Mirza

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा(Sania Mirza) पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik)  के साथ पहले प्यार और फिर शादी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। दोनों ने 2010 में निकाह किया था और उनका एक बेटा भी हैं। शादी के 12 साल बाद अब इंटरनेट पर ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के अलग होने की राह पर हैं।

सानिया मिर्जा ने पोस्ट में लिखा वो पल मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।’ फोटो में सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजहान नजर आ रहे हैं। इजहान उनकी नाक पर किस कर रहे हैं। सानिया ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था। टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? इससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। लेकिन अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने इस पर अपना बयान नहीं दिया है।

Advertisment

जब शोएब ने अपने जवाब से सभी को चौंकाया

हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘आस्क द पवेलियन’ में शोएब मलिक से सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी और उनके स्थानों के बारे में सवाल किया गया था। इस पर क्रिकेटर ने जवाब दिया, ‘मुझे लोकेशन के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। वह आगे कहते हैं, ‘मैं उन एकेडमी में कभी नहीं गया।

हालांकि ये अभी सिर्फ अफवाहें हैं इन पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि होने पर ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ