सड़क पर बहने लगी 'रेड वाइन की नदी', लोग बोले- शराब इतनी कि ओलंपिक स्वीमिंग पूल भर जाए

River Of Wine, portugal, Viral News, Weird News

River Of Wine

River of WINE flowed in Portugal: क्या आपने शराब की नदी देखी है? नहीं तो जान लीजिए…पुर्तगाल में ऐसी ही एक अजीबो-गरीब घटना घटी। पुर्तगाल के एक छोटे शहर साओ लौरेंको डो बैरो में रेड वाइन (शराब) की नदी बह चली। डेली मेल के मुताबिक, यहां लाखों लीटर शराब कस्बे की एक पहाड़ी से तेज बहाव के साथ नीचे आने लगी। यह देख लोग दंग रह गए।

विज्ञापन

क्यों सड़क पर बही शराब की नदी?

दरअसल, इस घटना के पीछे एक डिस्टिलरी कंपनी थी। यह पूरी घटना रविवार की है। लेविरा डिस्टिलरी के दो टैंक दुर्घटना के बाद फट गए। इसके चलते टैंकों में भरी शराब पहाड़ी से तेज गति से नीचे बहने लगी। शराब भी इतनी थी कि ओलंपिक स्विमिंग पूल भर जाए।

विज्ञापन

22 लाख लीटर शराब सड़क पर बही

टैंकों से दो मिलियन (22 लाख लीटर) शराब भरी हुई थी। शराब का बहाव इतना तेज था कि स्थानीय अधिकारियों को पर्यावरण संबंधी चेतावनी जारी करनी पड़ी। क्योंकि पास की सर्टिमा नदी को प्रदूषित का खतरा था। इसलिए शराब की नदी का रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

अनादिया अग्निशमन विभाग ने बाढ़ को रोका और इसे नदी से दूर मोड़ दिया। आखिरकार रेड वाइन एक खेत में चली गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कहा कि डिस्टिलरी के पास एक घर के तहखाने में शराब भर गई थी।

लेविरा ने कस्बे के लोगों से माफी मांगी। लेविरा ने सफाई और नुकसान की जिम्मेदारी दी है। कहा कि हम इस स्थिति को यथाशीघ्र हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

रेड वाइन सबसे महंगी शराब

रेड वाइन एक महंगी शराब है। विशेषज्ञों ने कहा है कि विभिन्न प्रकार की रेड वाइन पीना पेट के लिए अच्छा है। किंग्स कॉलेज लंदन में आनुवंशिक महामारी विज्ञान के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर की टीम ने 2019 में यूके, यूएस और बेल्जियम के प्रतिभागियों को शामिल करते हुए एक अध्ययन में पाया कि रेड वाइन पीने वाले लोगों में आंत बैक्टीरिया की एक विस्तृत श्रृंखला थी। यह आंतों को स्वस्थ रखती थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ