Madhya Pradesh: 3 घंटे तक रेलवे ट्रेक पर पड़ा रहा शव, गुजरती रही ट्रेंने, वीडियो वायरल
Edited By Siddharth Sharma

रेलवे ट्रेक पर शव
Edited By Siddharth Sharma

रेलवे ट्रेक पर शव
खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा से एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के शव पर से दूसरी ट्रेनें गुजरती नजर आ रही है । मृतक के परिजनों का आरोप है कि रेलवे पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची। जिसके कारण चौक पटरी पर पड़ा रहा और उस पर से ट्रेन में लगातार गुजरती रही। पुलिस का कहना है कि सूचना देर से मिली और चालू ट्रैक होने की वजह से यह स्थिति बनी।
खंडवा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा है और उस पर से ट्रेन गुजर रही है। वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला सख्श कहते नजर आ रहा है कि घटना सोमवार सुबह लगभग 7 बजे की है जिसकी सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन 10:30 बजे तक कोई भी पुलिसकर्मी शव को रेलवे ट्रैक से हटाने नहीं पहुंचा, ना ही परिजनों को पटरी पर पड़े शव को हटाने की इजाजत दी । पटरी पर पड़े शव के ऊपर से 3 घंटे तक लगातार ट्रेनें गुजरती रही। वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक यात्री ट्रेन शव के ऊपर से गुजर रही है।
बताया जा रहा है कि सिहाड़ा के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग शेख बाबू पशुओं के लिए चारा सर पर रख कर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस 3 से 4 घंटे तक मौके पर नहीं आई और उनका शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। परिजनों के मुताबिक मृतक के शव पर से लगातार ट्रेन गुजर रही थी, जिसे देखकर हमारे मन अत्यधिक पीड़ा हो रही थी। लेकिन हमें शव को ट्रैक से उठाने की परमिशन नहीं दी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: